
Moscow terror attack updates: मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हुए टेरर अटैक में मरने वालों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मौतों की संख्या 150 को पार कर गया है। उधर, चार गनमैन सहित 11 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। रूस ने अपडेट जारी कर बताया कि मॉस्को हॉल में हुए हमले में मौतों की संख्या 150 से अधिक हो गई है। पुलिस ने चार बंदूकधारियों सहित 11 संदिग्धों को अरेस्ट किया है। मॉस्को के उत्तरी उपनगर क्रास्नोगोर्स्क में क्रोकस सिटी हॉल पर शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के सहयोगी इस्लामिक स्टेट - खुरासान प्रांत (आईएसआईएस-के) ने ली थी। हालांकि, रशियन सिक्योरिटी सर्विसेस का दावा है कि हमलावरों का संबंध यूक्रेस से है। सभी हमलावर पड़ोसी देश में भाग रहे थे।
रूस बोला-यूक्रेन के हैं हमलावर, अमेरिका ने कहा-ऐसा नहीं
रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने कहा कि हमला करने वाले अपराधी, रूस-यूक्रेन बार्डर की ओर भाग रहे थे। पकड़े गए हमलावरों का यूक्रेन में काफी संपर्क सामने आया है। उधर, अमेरिका ने यह दावा किया है कि आईएसआईएस-के का दावा विश्वसनीय है। हमलों में यूक्रेन किसी तरह से जिम्मेदार नहीं है। अमेरिकी दूतावास ने हमले के दो सप्ताह पहले ही चेताया था कि चरमपंथियों द्वारा मॉस्को में संगीत समारोहों सहित सामूहिक समारोहों का निशाना बनाने का प्लान है। उधर, यूक्रेन ने भी कहा है कि उसका हमले से कोई लेना देना नहीं है। वह ऐसे हमले नहीं करता है।
कुछ संदिग्धों के ताजिकिस्तान के होने का दावा
बाज़ा सहित कई मीडिया प्लेटफार्म्स ने दावा किया है कि हमला में शामिल कुछ संदिग्ध मध्य एशियाई राष्ट्र ताजिकिस्तान से थे। हालांकि, ताजिकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे जानकारी नहीं है, ना ही रूस ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर की है। उसने कहा कि उसे अपने नागरिकों की संलिप्तता के बारे में मास्को से कोई जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान में चल रहा आतंक का उद्योग, भारत दहशतगर्दों को नहीं कर सकता नजरअंदाज: एस जयशंकर
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।