रूस के वोरोनिश शहर में तेल डिपो में भयंकर आग, रशियन हेलीकॉप्टर ने की बमबारी Watch Video

Published : Jun 24, 2023, 05:35 PM ISTUpdated : Jun 24, 2023, 05:57 PM IST
russia ukraine

सार

कथित तौर पर एक रूसी हेलीकॉप्टर ने वेरोनिश शहर में स्थित एक तेल डिपो पर बमबारी की। इस बमबारी की वजह से काफी भयंकर आग लग चुकी है।

Russia oil depot at voronezh bombed: रूस गृह युद्ध की ओर है। पुतिन की निजी सेना जिसने यूक्रेन के कई शहर जीते थे, अब बगावत करते हुए मॉस्को पर ही कब्जा करने की फिराक में हैं। भारी पैमाने पर रूस में तबाही मची हुई है। कथित तौर पर एक रूसी हेलीकॉप्टर ने वेरोनिश शहर में स्थित एक तेल डिपो पर बमबारी की। इस बमबारी की वजह से काफी भयंकर आग लग चुकी है।

 

 

वायरल वीडियो में हेलीकॉप्टर बम गिराता नजर आ रहा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रूसी शहर वोरोनिश में एक हेलीकॉप्टर यहां के तेल डिपो के ऊपर मंडराता हुआ दिख रहा है। कुछ ही मिनटों में वह नीचे बम गिराता नजर आ रहा है। इसके कुछ ही पल में भयंकर लपटें तेल डिपो से निकलकर आसमान छूती नजर आ रही। बताया जा रहा है कि तेल डिपो में आग रूसी हेलीकॉप्टर ने बम मारकर लगाई है। दरअसल, विद्रोही गुट वैगनर आर्मी ने इस तेल डिपो को कब्जे में लेकर उसे सीज करने की कोशिश की थी। वह अपनी गाड़ियों में यहीं से फ्यूल सप्लाई देने में लगे थे। इसलिए रूस ने इस डिपो को तबाह कर दिया।

पुतिन के खिलाफ ही वैगनर आर्मी ने खोला मोर्चा

प्रेसीडेंट पुतिन की प्राइवेट आर्मी कही जाने वाली वैगनर ग्रुप ने ही विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन की सत्ता उखाड़ फेंकने का ऐलान किया और मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार विद्रोही गुट ने कई शहरों पर कब्जा कर लिया है। वैगनर चीफ ने दावा किया है कि उन्होंने बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया है, जहां पर सबसे लंबी और खूनी संघर्ष देखने को मिला थी। चीफ का यह भी दावा है कि उनकी सेना बोस्तोव की तरफ बढ़ रही है। उधर, रूसी सेना ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सड़क पर लड़ाकू टैंक उतार दिए हैं। पुतिन ने विद्रोही गुट वैगनर को चेताया है।

यह भी पढ़ें:

Coup in Russia: पुतिन की प्राइवेट आर्मी ने की मॉस्को पर चढ़ाई-सड़क पर उतरे रूसी टैंक, पुतिन बोले- ‘सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाले गद्दार’

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?