सिंगापुर में दो किशोरियों के साथ गंदा काम करने वाले भारतीय शेफ को jail, अचानक पकड़कर लगा चूमने और गलत जगह छूने

Published : Jun 24, 2023, 03:43 PM ISTUpdated : Jun 24, 2023, 04:01 PM IST
 pizza delivery  boy molestation of two girls attempts to rape in jaipur

सार

मेट्रो ट्रेन स्टेशन के पास दिन के उजाले में एक किशोरी लड़की के साथ पहली बार छेड़छाड़ करने के लगभग तीन महीने बाद उसने एक और लड़की को निशाना बनाया।

Indian Chef jailed: भारत के एक शेफ को सिंगापुर में छेड़छाड़ के आरोप में सजा सुनाई गई है। 44 वर्षीय भारतीय पर दो किशोरियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। कोर्ट ने उसे एक सजा के तौर पर तीन महीने और एक सजा के तौर पर चार सप्ताह की सजा सुनाई है। आरोपी शेफ सुशील कुमार को दो अपराधों में सजा सुनाई गई है। सुशील कुमार पर यह भी आरोप है कि वह दोनों किशोरियों से लगातार संपर्क करने के लिए व्हाट्सअप और फोन करने की कोशिश करता था।

स्टेशन पर लड़की को पकड़कर लगा किस करने और छूने

भारतीय शेफ पर आरोप है कि सिंगापुर में मेट्रो ट्रेन स्टेशन के पास दिन के उजाले में एक किशोरी लड़की के साथ पहली बार छेड़छाड़ करने के लगभग तीन महीने बाद उसने एक और लड़की को निशाना बनाया। उसे उसने बिना सहमति के छुआ और उसके लिए अपने प्यार का इजहार किया जबकि वह उसे नहीं जानती थी। दोनों अवसरों पर सुशील कुमार ने लड़कियों को गले लगाने, चूमने या छूने में अत्यधिक समय बिताया।

रेलवे स्टेशन पर इस तरह की हरकत के बाद पुलिस रिपोर्ट

अदालत को बताया गया कि एक घटना पिछले साल 2 अगस्त की है। 14 वर्षीय पीड़िता बून केंग रेलवे स्टेशन से घर जा रही थी। अचानक से आरोपी सुशील कुमार उसके सामने आकर रूक गया। लड़की को लगा कि वह उससे कोई मदद मांग रहा या पता पूछ रहा। दरअसल, लड़की उसकी भाषा नहीं समझ पा रही थी। लड़की ने रेलवे स्टेशन की ओर इशारा कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके कंधों के चारों ओर पकड़ लिया। फिर बाहों में खींच लिया। उसकी सहमति के बिना उसे अपने शरीर से लिपटा लिया और गलत तरीके से छूते हुए कुछ कहा। उसने लड़की के दाहिने गाल पर भी चूमा। इसके बाद कुमार ने उससे उसका मोबाइल फोन नंबर मांगा और उसे सेव कर लिया। इसके बाद उसने लड़की को दोबारा गले लगाया और उसके दाहिने गाल को कई बार चूमा। उसने अपने मोबाइल फोन से अपनी और लड़की की कई सेल्फी भी ली। इसके बाद उसने उसे खाना खाने का ऑफर किया लेकिन लड़की ने घर जाने की बात कहकर जाने लगी तो उसने उसे गले लगाया और एक से दो मिनट के लिए फिर से उसके गालों को चूमा। उससे कहा कि अगर उसे पैसे की जरूरत हो तो वह उसे बुला सकती है। उसके चले जाने के बाद लड़की भागकर घर आई और अपनी मां को घटना के बारे में बताया। उसी शाम पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। बाद में जांच से पता चला कि इस घटना के बाद सुशील कुमार ने लड़की को व्हाट्सएप के माध्यम से दो टेक्स्ट संदेश भेजे, उसे दो बार वीडियो-कॉल करने की कोशिश की। पुलिस ने उसे अगले दिन अरेस्ट कर लिया। हालांकि, एक दिन बाद वह जमानत पर रिहा हो गया।

दूसरी घटना 8 नवम्बर की जब सुशील कुमार ने दूसरी बार छेड़छाड़ की

पहली घटना के बाद 8 नवम्बर की शाम को एक 19 साल की लड़की हाउसिंग ब्लॉक की लिफ्ट लॉबी में इंतजार कर रही थी। उसी समय उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। उसने उसे मॉलेस्ट किया। फिर उसने उससे उसकी जाति के बारे में पूछा और उसे बताया कि वह उसकी जाति के लोगों से प्यार करता है। लिफ्ट में उसकी बाहों को रगड़ा तभी तीसरा व्यक्ति भी आ गया तो वह पीछे हट गया। दूसरे आदमी के सातवीं मंजिल पर उतरने के बाद कुमार ने किशोरी से बार-बार कहा कि वह उससे प्यार करता है और उसे दो बार चूमा। किशोरी 15वीं मंजिल पर पहुंची तो वह लिफ्ट से बाहर निकली और घर लौटकर अपनी मां को बताया कि क्या हुआ था। बाद में कुमार को 8 नवंबर को उसके आवास पर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही लिफ्ट का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:

भारतीय वायुसेना के लिए फाइटर जेट्स इंजिन्स में ताकतवर बदलाव लेकर आएगा GE और HAL का MoU

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?