PM Modi's US Visit: शिकागो यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद पर रिसर्च, पीएम मोदी ने शेयर की शिक्षा से जुड़ी 2 बड़ी अपडेट्स

Published : Jun 24, 2023, 02:55 PM IST
pm modi speech

सार

वाशिंगटन डीसी में भारतीय समुदाय को संबोधित (Indian Diaspora) करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन (University Of Houston) में तमिल चेयर की स्थापना की जाएगी। 

PM Modi's US Visit. अमेरिकी दौरे के समापन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में पीए मोदी ने कहा कि अमेरिका के ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी में तमिल चेयर की स्थापना की जाएगा। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि शिकागो यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद चेयर की स्थापना होगी और उन पर रिसर्च होगा।

पीएम मोदी ने शिक्षा से जुड़ी दो बड़ी अपडेट्स शेयर की

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत में गूगल का रिसर्च एआई सेंटर करीब 100 भाषाओं में काम करेगा। भारतीय सरकार की मदद से अब ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी में तमिल चेयर की स्थापना की जाएगी। यूएस-इंडिया ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा गया है कि ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी में तमिल चेयर के अलावा शिकागो यूनिवर्सिटी में विवेकानंद चेयर की स्थापना की जाएगी। यहां पर भारतीय इतिहास और संस्कृति पर रिसर्च किया जाएगा।

भारत-अमेरिका के बीच शिक्षा का मजबूत आधार

पीएम मोदी और अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन भारत और अमेरिका के बीच एजुकेशन पार्टनरशिप बढ़ने पर खुशी जाहिर की है। अमेरिका में भारत के सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। हर साल करीब 20 प्रतिशत भारतीय स्टूडेंट बढ़ते हैं, जो अमेरिका में पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन यूनिवर्सिटीज एंड लीडिंग इंडियन एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने यूनिवर्सिटीज के बीच पार्टनरशिप और रिसर्च बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की है।

भारतीय कंपनियां भी अमेरिका में कर रही निवेश

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ अमेरिकी कंपनियां ही भारत में निवेश नहीं कर रही हैं बल्कि भारतीय कंपनियां भी कई बिलियन डॉलर का निवेश अमेरिका में कर रही हैं। अब कई भारतीय कंपनियां ग्लोबल बन चुकी हैं। अमेरिका के नौजवान और किसानों को इसका भरपूर फायदा मिल रहा है। दोनों देशों के बीच हो रही पार्टनरशिप का फायदा दोनों देशों के लोगों को हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका की सरकारें दोनों देशों के आम लोगों के लिए लगातार काम कर रही हैं। जो भी काम जरूरी होगा, हम उसे करते रहेंगे। यह हमारा कर्तव्य है कि किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें।

यह भी पढ़ें

Russia: कौन है येवगेनी प्रिगोझिन? जिसने दोस्त पुतिन के खिलाफ ही कर दी बगावत- हिटलर से कैसा कनेक्शन

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Election Results 2026: एलन मस्क ने फूंके ₹4700 करोड़, फिर भी ट्रंप की पार्टी हारी, भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा
Modi Trump Meeting: मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बदलेगी भारत की किस्मत? अटकी ट्रेड डील पर टिकी दुनिया की नजरें