तलिबान के खिलाफ लड़ाई में पंजशीर की मदद कर रहा ताजिकिस्तान को मिला रूस का साथ, बख्तरबंद वाहन और हथियार भेजे

तालिबान के साथ लड़ाई में पंजशीर के लड़ाकों को ताजिकिस्तान समर्थन देता आया है। रूस ने पंजशीर के सहयोगी ताजिकिस्तान को 12 बख्तरबंद वाहन और सैन्य उपकरण भेजे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2021 1:42 PM IST

काबुल. पंजशीर को छोड़कर पूरे अफगानिस्तान में तलिबान का कब्जा है। पंजशीर में तलिबान और नॉर्दर्न अलायंस  के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। इसी बीच रूस ने पंजशीर के सहयोगी ताजिकिस्तान को 12 बख्तरबंद वाहन और सैन्य उपकरण भेजे हैं। मेजर जनरल येवगेनी सिंडाइकिन के अनुसार, तजाकिस्तान की दक्षिणी सीमा के पास बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए हम अपने राज्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढे़ं- अफगानिस्तान में तालिबान सरकार: रूस ने शपथ ग्रहण समारोह से बनाई दूरी, नहीं होगा शामिल

पंजशीर में ताजिकिस्तान का समर्थन
तालिबान के साथ लड़ाई में पंजशीर के लड़ाकों को ताजिकिस्तान समर्थन देता आया है। बता दें कि अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह और नॉर्दर्न अलायंस के प्रमुख अहमद मसूद के ताजिकिस्तान में शरण लेने की खबरें आ रहा ही हैं हालांकि अहमद मसूद ने इसे अफवाह बताया था।

इसे भी पढ़ें- पंजशीर में नरसंहार पर उतरा Taliban, घर छोड़ भाग रहे लोग, सच दिखाने पर Journalist के साथ किया Shocking 

महिलाएं भी कर रही हैं प्रदर्शन
तलिबान की सरकार बनने के बाद अफगानिस्तान में नागरिकों का विद्रोह तेज होता जा रहा है। सरकार में महिलाओं की भागीदारी नहीं होने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, अब तक पूरी तरह पंजशीर प्रांत नहीं नहीं जीत पाने का गुस्सा तालिबान वहां के लोगों पर निकाल रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि यहां तालिबान नरसंहार पर उतर आया है।

रूस ने बनाई दूरी
तालिबान सरकार के गठन समारोह से रूस ने दूरी बना ली है। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय से बताया गया कि रूस अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के समारोह में शिरकत नहीं करेगा। हालांकि, कुछ दिन पहले रूस अपर हाउस के प्रवक्ता ने कहा था कि रूस के राजदूत स्तर के अधिकारी तालिबान सरकार के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। 

Share this article
click me!