भारत में बनेगा रूस- यूक्रेन खुद्ध खत्म करने का फॉर्मूला, इसी हफ्ते दिल्ली आएंगे रूसी मंत्री और इजरायल के PM

Russia ukraine cease fire formula : रूस और यूक्रेन के बीच शांति का फॉर्मूला बनाने अब भारत ने पहल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी विदेश मंत्री और इजरायल के प्रधानमंत्री इसी हफ्ते भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की दोनों से बात होगी। इसके बाद पीएम मोदी पुतिन और जेंलेस्की से भी बात करेंगे। 



 

Asianet News Hindi | Published : Mar 29, 2022 3:25 AM IST

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 34 दिनों से जारी युद्ध खत्म करने (Russia Ukraine cease fire formula) के प्रयासों में अब भारत (India) बड़ा भागीदार बनने जा रहा है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध खत्म करने का फॉर्मूला भारत में बनाने की तैयारी है। रूस के विदेशी मंत्री सेर्गेई लावरोल और इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की यात्राओं को इसी फॉर्मूले का एक हिस्सा माना जा रहा है। 

सूत्रों के मुताबिक इजरायल के पीएम नफ्ताली रूसी विदेश मंत्री से बातचीत करेंगे। इकसे बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra modi) नफ्ताली के साथ चर्चा करेंगे। नफ्ताली के बाद मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir putin)और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमिर जेलेंस्की से भी बात करेंगे। इन सारी कवायदों के पीछे दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने की कोशिश है। 

इसलिए अहम है भारत की मध्यस्थता
रूस और भारत के रिश्ते अच्छे हैं। अमेरिका से भी संबध बेहतर हैं। बाइडेन यूक्रेन के साथ खड़े हैं। ऐसे में भारत दोनों देशों के बीच मध्यस्थता बेहतर तरीके से कर सकता है। 
अमेरिका इजरायल का सबसे करीबी है, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमिर जेलेंस्की यहूदी हैं। इजरायल भी यहूदियों का देश है, इसलिए यह संबंध अलग काम करेंगे।  

जब तक अस्तित्व पर संकट नहीं, परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे : रूस
यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहे रूस ने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से इंकार किया है। उसने कहा है कि वह ऐसा तभी करेगा, जब उसके अस्तित्व पर खतरा होगा। रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के शहरों पर ताबड़तोड़ बम बरसा रहे हैं। यूक्रेन भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। नाटो (NATO) की मदद से वह खुद को पिछले 3 दिनों से बचा रहा है। इस बीच चर्चा हो रही थी कि रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हमले की तैयारी की है। इन चर्चाओं को विराम देते हुए रूसी राष्‍ट्रपति कार्यालय ने कहा कि कहा कि रूस के अस्तित्‍व पर जब तक खतरा नहीं आता है, हम परमाणु हमला नहीं करेंगे। 

यह भी पढ़ें यूक्रेन में रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल शुरू, रूसी कुलीन और यूक्रेनी वार्ताकार पर जहर से संदिग्ध हमला

यूक्रेन का खुलासा- यूरोप में 620 रूसी जासूस घूम रहे 
यूक्रेन ने रूस पर यूरोप में आपराधिक गतिविधियां और जासूसी कराने का आरोप लगाया है। उसने एक रूसी एफएसबी (Russia FSB) की एक लिस्ट होने की बात कही है, जिसमें 620 जासूसों के नाम हैं। इनमें उनके नाम, पता और पासपोर्ट डेटा के साथ-साथ उनकी कारों के मॉडल और नंबर प्लेट की भी जिक्र है। यह सूची यूक्रेन के मुख्य खुफिया निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमलों का अलर्ट, आज इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर होगी बातचीत

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

15 माह के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची थोक महंगाई दर, आखिर क्यों अचानक हुआ ये हैरान करने वाला इजाफा
अहंकारी को 241 पर, राम विरोधी 234 पर...प्रभु ने किया न्याय,' RSS नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान
Pawan Khera LIVE: पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Janta Dal United LIVE: जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में प्रेस वार्ता।
Sanjay Singh LIVE: आप नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस