Russia Ukraine War 8वां दिन-कीव में डिफेंस मिनिस्ट्री पर अटैक; भारतीय छात्रों को बंधक बनाने की बात झूठी

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 3 मार्च को 8वां दिन है। इस भीषण युद्ध में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। इस बीच रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है। रूसी सेना न्यूक्लियर पावर प्लांट की ओर बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास धमाके सुनाई पड़े। इस बीच यूक्रेन द्वारा भारतीय छात्रों को बंधक बनाने की खबरों को झूठा बताया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2022 2:00 AM IST / Updated: Mar 03 2022, 11:31 AM IST

वर्ल्ड न्यूज.रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 3 मार्च को 8वां दिन है। इस भीषण युद्ध में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। इस बीच रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है। रूसी सेना न्यूक्लियर पावर प्लांट की ओर बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास धमाके सुनाई पड़े। इस बीच UN जनरल असेंबली में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। लेकिन भारत समेत 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पहले ही धमकी दे चुके हैं कि अगर तीसरा विश्व युद्ध भड़का, तो वो एटमी हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारतीय छात्रों बंधक बनाने की बात झूठी
इधरा, भारत सरकार ने गुरुवार को रूसी सेना द्वारा खार्किव में भारतीय छात्रों को यूक्रेन द्वारा बंधक बनाए जाने के संबंध में किए गए दावों का खंडन किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास यूक्रेन में भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में है। कई छात्रों ने यूक्रेनी अधिकारियों के सहयोग से कल खार्किव छोड़ दिया। हमें किसी भी छात्र के बंधक होने की रिपोर्ट नहीं मिली है। हमने खार्किव और पड़ोसी क्षेत्रों से छात्रों को बाहर निकालने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों का समर्थन मांगा है।  

बागची ने बताया कि "हम रूस, रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्दोवा सहित क्षेत्र के देशों के साथ प्रभावी ढंग से समन्वय कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला गया है। हम यूक्रेनी द्वारा दी गई मदद की सराहना करते हैं। 

pic.twitter.com/k4nIQ3WFwe

Russia Ukraine War: रक्षा मंत्रालय के पास धमाके

रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को कब्जाने की कोशिश शुरू कर दी है। रूसी सेना ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास हमला किए। कई धमाके सुनाई पड़े। रूस ने यूक्रेन के दो पोर्ट्स को घेर लिया है। इस बीच यूक्रेनी पोर्ट पर मौजूद बांग्लादेशी जहाज भी रूसी मिसाइल अटैक का शिकार हो गया। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक, हमले में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है। यह बांग्लादेशी था। इस शिप का नाम BANGLAR SAMRIDDHU है।

pic.twitter.com/IyFjt3PWSZ

कल पुलिस मुख्यालय पर किया था हमला
2 मार्च को रूस ने यूक्रेन के पुलिस मुख्यालय पर हमला किया था। खार्किव तबाह हुई इस बिल्डिंग में पुलिस मुख्यालय के अलावा खार्किव विश्वविद्यालय भी है। जर्नलिस्ट लियोनिद रागोजिन( Leonid Ragozin) ने tweet करके लिखा- रूसी मिसाइल की चपेट में आने से खार्किव विश्वविद्यालय की इमारतों में से एक में आग लगी है। रूसी साम्राज्य के पहले विश्वविद्यालयों में से एक, आधिकारिक तौर पर 1805 में स्थापित किया गया था। मैंने 2014 में यहां एक रूसी-समर्थक अकादमिक का साक्षात्कार लिया था। पुतिन अब "रूसी दुनिया" को नष्ट कर रहे हैं, जिसकी रक्षा करने का वह दावा कर रहे हैं।

24 फरवरी को किया था युद्ध का ऐलान
बता दें कि  बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। यूक्रेन (Ukraine) से करीब 7 लाख लोग यूरोपीय संघ के देशों या फिर किसी और देश में पहुंच चुके हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूरोपीय संघ यूक्रेनियाई लोगों को 27 देशों के ब्लॉक में तीन साल तक रहने और काम करने का अधिकार देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि पौलेंड और अन्य देशों से करीब 2 लाख युवा यूक्रेनी सेना में शामिल होने देश भी लौटे हैं। 

यह भी पढ़ें
शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो: पिता से विदा होते समय यूं रो पड़ा मासूम; देखें कुछ तस्वीरें
Ukraine latest update : भारतीयों के लिए यूक्रेन में एडवाइजरी, तुरंत छोड़ें खारकीव
मिसाइल अटैक ने मिट्टी में मिलाई ऐतिहासिक बिल्डिंग, 21 की मौत, 100 से अधिक घायल, देखें वीडियो

 

Read more Articles on
Share this article
click me!