
वर्ल्ड न्यूज डेस्क.रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 9 मार्च को 14वां दिन है। इस भीषण लड़ाई में कई परिवार पूरी तरह खत्म हो गए। उनकी लाशें तक उठाने वाला कोई नहीं मिला। यूक्रेन से जान बचाकर भाग रहे लोग परिवार सहित रास्ते में ही मारे जा रहे हैं। ये तस्वीर भी मां और उसके दोनों बच्चों की है, जो मौत को चकमा नहीं दे सके।
Russia Ukraine War: A heartbreaking story:कुछ दिन पहले हंसता-खेलता परिवार था
यह तस्वीर यूक्रेन के इरपिन(Irpin) की रहने वालीं तात्याना पेरेबेनोस(Tatyana Perebeynos), उनके 18 साल के बेटे निकिटा(Nikita) और 9 साल की बेटी एलिस(Alise) की है। जब रूसी सेना ने संघर्ष विराम(ceasefire) के बावजूद इरपिक पर हमला किया, तो ये तीनों वहां से भाग रहे थे। लेकिन रास्ते में ही गोलीबारी का शिकार हो गए। उनकी लाशें सड़क पर पड़ी रहीं।
यह भी पढ़ें-गोलीबारी और बम धमाकों के बीच सैनिक प्रेमी कपल ने की शादी, 22 साल पुरानी है इनकी लवस्टोरी
हिंसा से बचने एक शहर बदला, लेकिन दूसरे से नहीं भाग सकीं
तात्याना एक हाईलेवल अकाउंटेंट कर्मचारी थीं। युद्ध से पहले वे कुछ दिनों के लिए जार्जिया के पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने गई थीं। जब लौटीं, तो देश का माहौल ही बदल चुका था। तात्या 4 साल पहले डोनेट्स्क(Donetsk) शहर में रहती थीं। वहां अलगाववादी ताकतों की हिंसा के डर से यह परिवार यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी हिस्से में जाकर बस गया था। यहां तात्याना हमेशा के लिए बसने की योजना बना रही थीं। लेकिन नीयती को कुछ और ही मंजूर था।
20 लाख लोगों का पलायन
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी( UN's refugee agency) का कहना है कि रूस के आक्रमण के बाद से अब तक 20 लाख शरणार्थी यूक्रेन से भाग गए हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि आधे से अधिक पोलैंड में सीमा पार कर चुके हैं। लगभग 100,000 रूस और 450 बेलारूस पहुंचे हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ( UNHCR) के प्रमुख फिलिपो ग्रांडी(Filippo Grandi) ने कहा कि सप्ताहांत में यह संकट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट था।
14 दिन हो गए युद्ध को
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का 9 मार्च को 14वां दिन है। 24 फरवरी, 2022 इतिहास में एक विध्वंसक निर्णय के लिए जाना जाएगा। इसी दिन भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।