
Russia Ukraine War. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यूनीफार्म पहने लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं। बताया गया है कि रूस और यूक्रेन ने बंदियों की अदला बदली पर सहमति जताई है और करीब 200 जवान और आम नागरिक रूस को वापस कर दिए गए हैं। सेलिब्रेशन का यह वीडियो उन्हीं लोगों के हैं, जिन्हें यूक्रेन ने रिहा कर दिया है। इसके बदले में रूस भी 200 यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों को वापस कर रहा है। अधिकारियों ने इसे युद्ध के बाद का सबसे बड़ा प्रिजनर स्वैप यानि कैदियों की अदला-बदली बताया है।
फरवरी 2022 से चल रही थी कवायद
युद्ध ग्रस्त दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर फरवरी 2022 से ही बातचीत चल रही थी लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया था। लेकिन अब सउदी अरब की मध्यस्थता के बाद रूस और यूक्रेन ने घोषणा की है कि उन्होंने 200 जवानों और नागरिकों की स्वैपिंग की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर भी यह शेयर किया है। पिछले पांच महीनों में दोनों देशों की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया था। इस बीच कीव ने हमेशा मॉस्को पर आरोप लगाया कि वे राजनैतिक लाभ के लिए डील में अडंगा डालने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि इस अदला-बदली में लंबा वक्त लग गया लेकिन हमारी बाचतीच जारी है। यह गुड न्यूज है।
मॉस्को डिफेंस मिनिस्ट्री ने क्या कहा
मॉस्को डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी ऐलान किया है कि उन्होंने 248 सर्विसमेन को वापस पाया और उन्हें मेडिकल, साइकोलॉजिकल असिस्टेंस दिया जा रहा है। सउदी अरब ने बयान जारी किया है कि रूस और यूक्रेन के साथ उसके दोस्ताना संबंधों की वजह से यह संभव हो पाया है। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक यह नहीं बताया कि उनके कैद में कितने लोग हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच जारी है जंग
इस समझौते और ऐलान के बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन के फ्रंटलाइन एरिया पर हमला किया है और कम से कम तीन लोग मारे गए हैं। इससे पहले यूक्रेन ने भी रूसी शहर बेलगोरोड पर हमला किया था। रूस ने वेस्टर्न बैंक पर हमला किया जिसमों दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के बॉर्डर एरिया पर मिसाइलों के हमले अभी भी जारी हैं।
यह भी पढ़ें
दो बम धमाकों से दहला ईरान, 100 से ज्यादा मौतें, ईरानी राष्ट्रपति ने इस देश को बताया जिम्मेदार
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।