Russia Ukraine War: 37 लाख यूक्रेनी देश छोड़कर भागे, 13 लाख पर अभी भी मंडरा रही मौत

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) 26 मार्च को 31वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी( UN Refugee Agency) ने कहा है कि 3.7 मिलियन से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं, जबकि लगभग 13 मिलियन लोग अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में फंसे होने का अनुमान है।  24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 26, 2022 3:44 AM IST / Updated: Mar 26 2022, 09:16 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) 26 मार्च को 31वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच स्काई न्यूज(Sky News ) के विशेष संवाददाता एलेक्स क्रॉफर्ड ने यूक्रेन के चेर्निहाइव से रिपोर्ट दी है कि यह शहर पूरी तरह से रूसी सैनिकों से घिरा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी( UN Refugee Agency) ने कहा है कि 3.7 मिलियन से अधिक लोग यूक्रेन से भाग गए हैं, लगभग 13 मिलियन लोगों के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे होने का अनुमान है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था, संयुक्त राष्ट्र ने कहा तब से अब तक करीब 1,035 नागरिक मारे गए और कम से कम 1,650 घायल हुए। हालांकि यह संख्या काफी अधिक हो सकती है, क्योंकि युद्ध का डेटा बाद में मिलता है।

russia ukraine conflict: जानिए ताजा अपडेट
हाल में यूक्रेनी नौसेना ने तटीय शहर बर्दियांस्की( Berdyansk) के पास एक रूसी लैंडिंग जहाज को नष्ट करने का दावा किया था। वहीं, Ukrinform के अनुसार, पिछले एक महीने में रूस को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन द्वारा 15,800 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

Latest Videos

यूक्रेन के खिलाफ रूस के पूर्ण पैमाने पर चल रहे युद्ध में अब तक 54 रेलकर्मी मारे गए। उक्रज़ालिज़्नित्सिया (Ukrzaliznytsia) के बोर्ड के अध्यक्ष ऑलेक्ज़ेंडर कामिशिन( Oleksandr Kamyshin ) ने 26 मार्च को टेलीग्राम के माध्यम से कहा कि इसके अलावा 64 घायल हो गए हैं, और तीन को रूसी सेना ने बंदी बना लिया है।

यह भी पढ़ें-रूस के हमले में यूक्रेन में कम से कम 1035 लोगों की गई जान, बच्चों को भी नहीं बख़्शा
 

रूस छोड़ने वाली कंपनियों को शांति पुरस्कार देगा यूक्रेन
यूक्रेन ने घोषणा की है, वो उन कंपनियों को "शांति पुरस्कार" देगा जो रूस छोड़ चुकी हैं और यूक्रेन का समर्थन करती हैं। सामरिक संचार और सूचना सुरक्षा केंद्र( Center for Strategic Communications and Information Security) ने 26 मार्च को राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक( President Zelensky’s Chief of Staff Andriy Yermak) का हवाला देते हुए फेसबुक पर यह घोषणा की।

अस्पतालों पर हमले बढ़े
WHO ने कहा है कि अस्पतालों पर रोज हमले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25 मार्च को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के चौतरफा युद्ध 24 फरवरी को शुरू होने के बाद से यूक्रेन में अस्पतालों, एम्बुलेंस और डॉक्टरों पर 70 से अधिक अलग-अलग हमले हुए हैं।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: क्या 9 मई तक खिंचेगा युद्ध, यूक्रेन ने किया रूस के इस प्लान का खुलासा

मारियुपोल थिएटर हमले में 300 लोग मारे गए
यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि पिछले दिनों मारियुपोल थिएटर पर हुए बम हमले में लगभग 300 लोग मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी सेनाएं कीव के आसपास के शहर को रूस से वापस छीन रही हैं। वहीं, रूस अपने सशस्त्र बलों को बता रहा है कि युद्ध 9 मई तक समाप्त होना चाहिए।

ब्रिटेन रूसी सेनाओं से घिरे यूक्रेन के कुछ हिस्सों को £2 मिलियन खाद्य आपूर्ति प्रदान कर रहा है। सरकार ने यह घोषणा की है। विदेश कार्यालय के अनुसार, पोलैंड और स्लोवाकिया के गोदामों को यूक्रेनी सरकार के लिए ड्राय फूड, डिब्बाबंद सामान और पानी की तेजी से आपूर्ति किए तैयार किया जा रहा है। इसके बाद लगभग 25 ट्रक माल को सड़क और रेल द्वारा सबसे ज्यादा जरूरत वाले समुदायों तक पहुंचाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-चीनी विदेश मंत्री से तीन घंटे बातचीत, जयशंकर ने कहा- सीमा पर शांति से कम कुछ भी मंजूर नहीं

और इस तरह शुरू हुआ था युद्ध
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) में यूक्रेन की राजधानी कीव सहित यूक्रेन का हर बड़ा शहर करीब-करीब बर्बाद हो चुका है। 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद शुरू हुए हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं।
 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts