
वर्ल्ड न्यूज डेस्क.यह वीडियो यूक्रेन के नागरिकों के साहस को दिखाता है, जिन्हें अब मौत से भी डर नहीं लग रहा। यूक्रेन को बर्बाद करने पर तुले रूस के खिलाफ अब आम नागरिक भी विरोध में सामने आने लगे हैं। ऐसे ही निहत्थे लोगों ने रूस के टैंक को वापस लौटने पर विवश कर दिया। यह वीडियो Ukraine VS Russia Breaking News के twitter पेज से लिया गया है। इसमें लिखा गया कि निहत्थे यूक्रेनी नागरिकों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया और एक रूसी टैंक को मुड़ने के लिए मजबूर किया। यह देखा जा सकता है: यूक्रेनियन बहुत बहादुर हैं; कुछ रूसी सैनिक दयालु हैं और यूक्रेन युद्ध से नफरत करते हैं, और नागरिकों को अंधाधुंध नहीं मारेंगे!
Russia Ukraine War का 6ठवां दिन
बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 1 मार्च को छठवां दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) पर कब्जा करने लगातार बमबारी कर रही है। वहीं, खार्किव में भी भीषण युद्ध जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Counci-UNSC) में इस संकट को लेकर फिर चर्चा हुई। इसमें 29 देशों से डिबेट के पक्ष में वोटिंग की, जबकि भारत ने वोटिंग में भाग नहीं लिया।
5 लाख से अधिक लोगों का पलायन
युद्ध ने यूक्रेन को तहस-नहस करके रख दिया है। यूक्रेन से बड़ी संख्या में लोग पलायन करने पर विवश हैं। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायोग (UNHCR) प्रमुख फिलिपो ग्रांडी ने ट्वीट करके कहा कि रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर हमले कर रहे हैं। रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में भी घुस आई है। यूक्रेन से करीब 5 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। इनमें से पौलेंड, हंगरी, रोमानिया सहित कई देशों में पहुंचे हैं। बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। रूस के खिलाफ दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें
रूस-यूक्रेन युद्ध: UNSC की मीटिंग में भारत ने नहीं की रूस के खिलाफ वोटिंग, भारतीय नागरिकों को निकालने पर जोर
रूसी सेना पर आसमान से मौत बनकर बरस रहा यूक्रेन का फाइटर ड्रोन बेयरेकतार TB-2, देखें वीडियो
रूस-यूक्रेन युद्ध: हमलों के बाद ऐसा खौफनाक दिखने लगा सुंदर देश; अफगानिस्तान से बुरे हालात, देखें 10 तस्वीरें
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।