बेलारूस पोलैंड सीमा पर रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की हो रही बात

Published : Mar 03, 2022, 08:50 PM ISTUpdated : Mar 03, 2022, 09:13 PM IST
बेलारूस पोलैंड सीमा पर रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की हो रही बात

सार

यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले (Russia Ukraine war) का आज आठवां दिन है। राजधानी कीव के अलावा खार्किव सहित कुछ बड़े शहरों में रूसी सेना मिसाइलें दाग रही है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने दूसरे दौर की बातचीत शुरू की है।

कीव। यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले (Russia Ukraine war) का आज आठवां दिन है। राजधानी कीव के अलावा खार्किव सहित कुछ बड़े शहरों में रूसी सेना मिसाइलें दाग रही है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने दूसरे दौर की बातचीत शुरू की है।

बेलारूस पोलैंड सीमा पर दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत हो रही है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बेलारूसी क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि वे इस स्थिति को समाप्त करेंगे। डोनबास में शांति बहाल करेंगे और यूक्रेन में सभी लोगों को शांतिपूर्ण जीवन में लौटने में सक्षम बनाएंगे। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस में रूसी पक्ष के साथ बातचीत के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा था।

पुतिन और मैक्रॉन के बीच हुई बात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन से फोन पर बात की है। पुतिन ने मैक्रॉन से कहा है कि रूस यूक्रेन का सफलतापूर्वक विसैन्यीकरण करेगा और इसे तटस्थ बना देगा। पुतिन ने कहा कि यह उनका लक्ष्य है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन द्वारा वार्ता में देरी करने के किसी भी प्रयास के परिणामस्वरूप रूस की मांगों की सूची बढ़ती जाएगी। पुतिन ने मैक्रों से यह भी कहा कि वह फ्रांसीसी नेता द्वारा दिए गए भाषण से असहमत थे, जिसमें उन्होंने युद्ध शुरू करने के लिए अकेले रूसी राष्ट्रपति को जिम्मेदार ठहराया था।

यह भी पढ़ें-  यूक्रेन का दावा तोपों की बमबारी से नष्ट किया रूसी टैंकों का काफिला, कहा- दुश्मन को बख्शा नहीं जाएगा

यूक्रेन में रूस की संपत्ति होगी जब्त
यूक्रेन की संसद ने एक कानून को मंजूरी दी है, जिसके तहत यूक्रेन में रूस या फिर रूस के नागरिक की संपत्ति को जब्त किया जा सकेगा। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार दूसरे देशों में रहने वाले करीब 50 हजार यूक्रेनी स्वदेश लौटे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। राजधानी कीव के अलावा खार्किव सहित कुछ बड़े शहरों में रूसी सेना मिसाइलें दाग रही है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन छोड़ चुके हैं 18 हजार भारतीय नागरिक, 6400 को लाया गया वापस, बढ़ी उड़ानों की संख्या

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें