Russia Ukraine War: युद्ध में रोज मर रहे 5 मासूस, हर सेकंड एक बच्चा बेघर, दिल दहलाने वाले फैक्ट्स

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 16 मार्च को 21वां दिन है। इस बीच यूनिसेफ(UNICEF) ने कहा है कि यूक्रेन में हर मिनट 55 बच्चे शरणार्थी( refugees) बन रहे हैं। यानी युद्ध शुरू होने के बाद हर सेकंड एक बच्चा रिफ्यूजी बन जाता है। युद्ध में बड़ी संख्या मे बच्चे प्रभावित हुए हैं। हर दिन 5 बच्चे युद्ध में जान गंवा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 16, 2022 5:11 AM IST / Updated: Mar 16 2022, 10:43 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का16 मार्च को 21वां दिन है। इस बीच यूनिसेफ(UNICEF) ने कहा है कि यूक्रेन में हर मिनट 55 बच्चे शरणार्थी( refugees) बन रहे हैं। यानी युद्ध शुरू होने के बाद हर सेकंड एक बच्चा रिफ्यूजी बन जाता है। अब तक 75000 बच्चां के रिफ्यूजी होने का अंदाजा लगाया गया है। युद्ध में बड़ी संख्या मे बच्चे भी प्रभावित हुए हैं। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में अभी भी कुछ भारतीयों के फंसे होने की खबर है। उन्हें अब रूसी सीमा के रास्ते निकाला जा रहा है। खेर्सोन में फंसे 3 भारतीयों को सिम्फरोपोल और मॉस्को के रास्ते सुरक्षित निकाल लिया गया है। रूस ने मरियुपोल के सबसे बड़े अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया है। यहां के डिप्टी मेयर ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिकों ने डॉक्टरों और मरीजों सहित 400 लोगों को बंधक बना लिया है। 

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: अपने होने वाले बच्चे को लेकर देखे होंगे कई ख्वाब, लेकिन दोनों में से कोई नहीं बच पाया

Latest Videos

Russia Ukraine War: जानिए कहां-क्या चल रहा है

यूक्रेन के अभियोजन जनरल कार्यालय (Prosecutor General’s Office) ने टेलिग्राम पर की गई एक पोस्ट में कहा कि कीव, खार्किव, डोनेट्स्क, चेर्निहाइव, सुमी, खेरसॉन, मायकोलाइव और ज़ाइटॉमिर क्षेत्रों में बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। हर दिन कम से कम पांच बच्चों की आग की चपेट में आने से मौत हो रही है। बमबारी और गोलाबारी में पहले ही 400 से अधिक शैक्षणिक संस्थान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिनमें से 59 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। डोनेट्स्क क्षेत्र-119, खार्किव क्षेत्र-50, मायकोलाइव क्षेत्र-30, सुमी क्षेत्र-28, कीव क्षेत्र-35, खेरसॉन क्षेत्र-21 और कीव शहर में 24 संस्थान बर्बाद हो गए। 11 स्वास्थ्य सुविधाएं और तीन पुनर्वास विकलांग बच्चों सहित केंद्रों पर गोलाबारी की गई।

यूक्रेन कई बड़े शहरों में रूसी सेना द्वारा एयर स्ट्राइक को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिन शहरों में अलर्ट का सायरन बजाया गया है, वो हैं-चर्कासी, निप्रो, ल्विव, कीव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, ओडेसा, विन्नित्सिया, किरोवोह्रद, और खमेलनित्स्की ओब्लास्ट्स के साथ-साथ कीव, इज़ियम, क्रेमेनचुक, बिला त्सेरकवा, निकोपोल, मायकोलाइव, कीव, इज़मेल आदि।

अमेरिकी सीनेट(US Senate)ने सर्वसम्मति से यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस और व्लादिमीर पुतिन की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत(International Criminal Court) में जांच के लिए भी समर्थन व्यक्त किया गया है।

यूक्रेनी सेना ने खेरसॉन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(Kherson International Airport) पर रूसी सैन्य हेलीकॉप्टरों पर हमला किया। प्लानेट लैब्स(Planet Labs) की नई सेटेलाइट इमेजेज के अनुसार, हवाई अड्डे पर तैनात कम से कम तीन हेलीकॉप्टर और सैन्य वाहनों को आग लगा दी गई या नष्ट कर दिया गया।

रूस के हमले से बर्बाद हुए यूक्रेन को पुनर्निर्माण के लिए 565 अरब डॉलर की जरूरत है। यूक्रेन के प्रधान मंत्री डेनिस श्यामगल(Denys Shmygal) ने 15 मार्च को कहा कि यह प्रारंभिक आंकड़ा यूक्रेन के भागीदारों और रूस से क्षतिपूर्ति की कीमत पर होगा। यूक्रेन की सरकार ने पहले ही रूसी आक्रमण के कारण अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक समूह की स्थापना की है।

यह भी पढ़ें-Asianet News Exclusive: प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की की जन्मस्थली के लोग क्या सोचते अपने राष्ट्रपति के बारे में...

24 फरवरी से शुरू हुआ था युद्ध
बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं। 16 मार्च को युद्ध का 21वां दिन है। संयुक्त राष्ट्र(UN officials) के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के भीतर अनुमानित 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं, जो रूस के आक्रमण के बाद देश छोड़कर भाग गए 2.3 मिलियन से अधिक हैं। 

यह भी पढ़ें-यूक्रेन ने NATO की सदस्यता का ज़िद छोड़ने का दिया संकेत, रूस भी छोड़ेगा यूरोपीय परिषद की सदस्यता

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts