रूस के खिलाफ यूक्रेन ने International Court of Justice में की शिकायत, लगाया नरसंहार का आरोप

Published : Feb 27, 2022, 04:58 PM IST
रूस के खिलाफ यूक्रेन ने International Court of Justice में की शिकायत, लगाया नरसंहार का आरोप

सार

लड़ाई (Russia Ukraine War) से हुए विनाश के चलते यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में शिकायत दर्ज कराई है। यूक्रेन ने रूस पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। 

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) रविवार को लगातार चौथे दिन जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच घमासान लड़ाई जारी है। शहर की सड़कें युद्ध का मैदान बन गईं हैं। इस लड़ाई में दोनों देशों के सैनिकों के साथ ही बड़ी संख्या में यूक्रेन के आम लोगों की जान भी जा रही है। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। 

लड़ाई से हुए विनाश के चलते यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (International Court of Justice) में शिकायत दर्ज कराई है। यूक्रेन ने रूस पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपना आवेदन आईसीजे को सौंप दिया है। आक्रामकता को सही ठहराने के लिए नरसंहार की धारणा में हेरफेर करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हम रूस को सैन्य गतिविधि बंद करने का आदेश देने वाले तत्काल निर्णय का अनुरोध करते हैं और अगले सप्ताह ट्रायल शुरू होने की उम्मीद करते हैं।

अमेरिका ने लगाया पुतिन पर प्रतिबंध
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken)  ने रविवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vlidimir putin) ने बातचीत के जरिए प्रयासों को खारिज कर दिया है। हम मुद्दे का हल बातचीत से निकालना चाहते थे, लेकिन पुतिन ने इसे नहीं माना। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका पुतिन और यूक्रेन संकट के लिए रूस की सुरक्षा परिषद के तीन सदस्यों पर प्रतिबंध लगा रहा है। 

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को पोलैंड ने दी बड़ी राहत, बिना वीजा देश में दाखिल होने की इजाजत

28 देश मदद को आगे आए 
उधर, इनावकोव में जारी जोरदार जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने लोगों से लड़ाई में शामिल होने की अपील की है। अमेरिका और ब्रिटेन समेत 28 देशों ने यूक्रेन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। हालांकि, हमले के पहले दिन से अंतरराष्ट्रीय स्तर चल रहे दबाव का कोई हल नहीं निकला और रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले नहीं रोके थे। रविवार को लगातार चौथे दिन रूस, यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमले करता रहा। कीव में चारों तरफ आग और धुएं का गुबार नजर आ रहा है। अब तक यूक्रेन के 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग हमलों में घायल हुए हैं। मेट्रो स्टेशंस और बेसमेंट में लोगों ने शरण ली है। रूस तेजी से कीव की तरफ बढ़ रहा है और जल्दी ही उस पर कब्जा कर सकता है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के 233 टैंक, बख्तरबंद वाहन, 28 विमान समेत बड़ी संख्या में हथियार नष्ट: रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह