खारकीव पर फिर से यूक्रेन का कब्जा, रूसी सैनिक भागे, इजराइल ने की मध्यस्थता की पेशकश

Published : Feb 27, 2022, 06:46 PM IST
खारकीव पर फिर से यूक्रेन का कब्जा, रूसी सैनिक भागे, इजराइल ने की मध्यस्थता की पेशकश

सार

यूक्रेन और रूस के बीच रविवार को चौथे दिन जंग (Russia Ukraine War) जारी है। खारकीव में रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच घमासान लड़ाई हो रही है। यूक्रेनी सैनिकों ने खारकीव पर कब्जा कर लिया है।

कीव। यूक्रेन और रूस के बीच रविवार को चौथे दिन जंग (Russia Ukraine War) जारी है। खारकीव में रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच घमासान लड़ाई हो रही है। खारकीव पर पहले रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। इसके बाद यूक्रेनी सैनिकों ने फिर से खारकीव पर कब्जा कर लिया। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनयेहुबोव ने दावा किया है कि यहां से रूसी सैनिक भागने को विवश हुए हैं। इस बीच इजराइल ने मध्यस्थता की पेशकश की है।

गवर्नर ने दावा किया कि खारकीव फिर से यूक्रेन के नियंत्रण में आ गया है। टेलीग्राम पर एक पोस्ट में ओलेह ने कहा कि खार्किव पर पूरी तरह से हमारा नियंत्रण है। सशस्त्र बल, पुलिस और रक्षा बल काम कर रहे हैं। शहर को पूरी तरह से दुश्मन से मुक्त किया जा रहा है। बता दें कि रूसी सैनिक रातों-रात यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में घुसने में सफल रहे थे। 

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच सड़क पर लड़ाई दिखी। जमीन पर स्थिति स्थिर बनी हुई है। नियंत्रण के दावों को सत्यापित करना कठिन है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही लगभग 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलीकॉप्टर को तबाह कर दिया गया है।

इजराइल ने की मध्यस्थता की पेशकश
इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत की। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने के लिए मध्यस्थता करने की पेशकश की। इसके पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने बेनेट से बातचीत की। जेलेंस्की ने बेनेट से अपील की थी कि वे रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता करें। वहीं, रूस की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन बेलारूस में रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत है।

यह भी पढ़ें- रूस के खिलाफ यूक्रेन ने International Court of Justice में की शिकायत, लगाया नरसंहार का आरोप

यूक्रेन के 233 टैंक, बख्तरबंद वाहन, 28 विमान समेत बड़ी संख्या में हथियार नष्ट 
रूस ने यूक्रेनी सेना के बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद नष्ट करने का दावा किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रूसी सैनिक सरेंडर करने वाले यूक्रेन के सैनिकों के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आ रहे हैं। दावा है कि पिछले 24 घंटों में लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के सैनिकों के एक समूह ने यहां जबरदस्त अभियान चलाया और नोवोख्तिरका, स्मोल्यानिनोवो, स्टेनिचनो-लुहानस्को पर कब्जा कर लिया। 

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी आर्मी के साथ सम्मानजनक और सहयोग वाला बर्ताव किया। दस्तावेज भरने के बाद उन्हें उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया। रूस का दावा है कि इस दौरान 223 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों को नष्ट किया गया। इसके अलावा यूक्रेन आर्मी के 28 विमान, 39 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 86 फील्ड आर्टिलरी माउंट और मोर्टार, 143 विशेष सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को पोलैंड ने दी बड़ी राहत, बिना वीजा देश में दाखिल होने की इजाजत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?