MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • वेस्ट एशिया वॉर: होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर MKD Vyom पर मिसाइल हमला, मुंबई के नाविक की मौत से कांदिवली में मातम

वेस्ट एशिया वॉर: होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर MKD Vyom पर मिसाइल हमला, मुंबई के नाविक की मौत से कांदिवली में मातम

Hormuz Strait में बढ़ते हमलों के बीच मुंबई के 33 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी की टैंकर MKD व्योम पर कथित मिसाइल हमले में मौत हो गई। वेस्ट एशिया टेंशन के बीच मर्चेंट नेवी की सुरक्षा और वैश्विक शिपिंग रूट्स पर खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 05 2026, 12:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : X

MKD Vyom Missile Attack: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है। मुंबई के कांदिवली इलाके के 33 वर्षीय नाविक दीक्षित अमृतलाल सोलंकी की मौत हो गई, जब वह जिस टैंकर पर काम कर रहे थे, उस पर होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) के पास कथित मिसाइल हमला हुआ। यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में लगातार हमलों की खबरें आ रही हैं और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : X

दीक्षित सोलंकी MT MKD व्योम टैंकर पर ऑइलर के तौर पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि यह जहाज लगभग 59,000 मीट्रिक टन पेट्रोल लेकर सऊदी अरब के रास तनुरा पोर्ट की ओर जा रहा था, तभी उस पर मिसाइल से हमला हुआ। इस धमाके में दीक्षित की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित उनके घर और पूरे इलाके में मातम छा गया। परिवार, पड़ोसी और जानने वाले सभी इस दुखद घटना से सदमे में हैं।

Related Articles

Related image1
Pakistan Fuel Crisis: कंगाली में आटा गीला! देश चले ना चले, अब घर से चलेगा ऑफिस!
Related image2
Hormuz Tensions Hit India: फारस की खाड़ी में 38 भारतीय जहाज फंसे, हमलों में 3 नाविकों की मौत-क्या बढ़ेगा तेल संकट?
38
Image Credit : X

क्या है होर्मुज स्ट्रेट और क्यों बढ़ रहा है यहां खतरा?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त और रणनीतिक समुद्री मार्गों में से एक है। यह जलडमरूमध्य ईरान, ओमान और UAE के बीच स्थित है और यहां से हर दिन बड़ी मात्रा में तेल और पेट्रोलियम उत्पाद दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचते हैं। लेकिन हाल के दिनों में वेस्ट एशिया वॉर और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण इस इलाके में कई जहाजों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई व्यापारी जहाजों पर मिसाइल और प्रोजेक्टाइल हमले हुए हैं, जिनमें नाविक घायल, लापता या मारे गए हैं।

48
Image Credit : X

कौन थे दीक्षित सोलंकी और कब शुरू की थी जहाज पर नौकरी?

दीक्षित अमृतलाल सोलंकी ने 10 दिसंबर 2025 को MT MKD व्योम टैंकर में ऑइलर के तौर पर जॉइन किया था। हादसे के समय वह करीब 80 दिनों से जहाज पर काम कर रहे थे। यह जहाज 8 फरवरी को यूरोप से रवाना हुआ था और सऊदी अरब के रास तनुरा पोर्ट की ओर जा रहा था। रास्ते में होर्मुज स्ट्रेट के पास हमला हुआ, जिसमें जोरदार धमाका हुआ और उसी में दीक्षित की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें लापता घोषित किया गया था, लेकिन बाद में माना गया कि वह विस्फोट में मारे गए। उनकी बॉडी को निकालने की कोशिशें अभी जारी हैं।

58
Image Credit : X

क्या बाकी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं?

रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर मौजूद बाकी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें MT SAND नाम के जहाज की मदद से रेस्क्यू किया गया और फिलहाल वे ओमान के मस्कट में सुरक्षित हैं। जहाज में लगी आग को भी बुझा दिया गया है और फिलहाल कोई समुद्री प्रदूषण की खबर नहीं है। हालांकि जहाज अभी भी समुद्र में फंसा हुआ बताया जा रहा है।

68
Image Credit : X

क्या नाविकों की यूनियन ने उठाई सुरक्षा की मांग?

इस घटना के बाद नेशनल यूनियन ऑफ सीफेयरर्स ऑफ इंडिया (NUSI) ने गंभीर चिंता जताई है। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मिलिंद कंडलगांवकर ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार हमलों के कारण कमर्शियल शिपिंग के लिए सुरक्षित रास्ते की तुरंत व्यवस्था जरूरी है। यूनियन ने कुछ महत्वपूर्ण मांगें भी रखी हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमले की पारदर्शी जांच
  • समुद्री मार्गों की सुरक्षा बढ़ाना
  • प्रभावित नाविकों और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक सहायता।
78
Image Credit : X

मां के निधन के बाद फिर से शुरू की थी नौकरी?

पड़ोसियों के अनुसार, दीक्षित सोलंकी कुछ समय पहले ही अपनी मां के निधन के दुख से उबरने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कुछ समय मुंबई और अपने होमटाउन में बिताया और फिर कुछ ही हफ्ते पहले जहाज पर ड्यूटी जॉइन की थी। कांदिवली वेस्ट के महावीर नगर, MHB कॉलोनी में रहने वाली उनकी पड़ोसी सुगंधा परब ने बताया कि दीक्षित बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव के थे। उनके परिवार में पिता और एक बड़ी बहन हैं, जो इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं।

88
Image Credit : X

क्या बढ़ता समुद्री संघर्ष और खतरे में डाल रहा है नाविकों की जान?

होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास के इलाकों-मस्कट, UAE के पानी, बसरा और बंदर अब्बास — में बढ़ते हमलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब कमर्शियल शिपिंग और मर्चेंट नेवी के लिए समुद्री रास्ते सुरक्षित नहीं रह गए हैं। दीक्षित सोलंकी की मौत सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि वैश्विक समुद्री सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा चेतावनी संकेत मानी जा रही है। अब दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या अंतरराष्ट्रीय समुदाय इन हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर समुद्र में काम करने वाले हजारों नाविक इसी खतरे के बीच अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
ईरान
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चंडीगढ़ में आतंकी साजिश की आशंका? ISBT के पीछे मिला संदिग्ध विस्फोटक, जांच तेज
Recommended image2
पासपोर्ट नहीं, वीजा नहीं... ब्रह्मपुत्र मेल में पकड़ा गया बांग्लादेशी युवक, क्यों आया था?
Recommended image3
लव मैरिज के 30 दिन बाद मौत! कमरे में फंदे से लटका मिला फैजान, मर्डर या सुसाइड?
Recommended image4
हरियाणा में पहली बार महिलाओं की खाप पंचायत: पुरुष चुपचाप पीछे बैठे रहे, कर दिया बड़ा फैसला
Recommended image5
मिर्जापुर के थाने में खोदा गया गड्ढा, फिर दफन हुई 10,234 लीटर शराब; कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Related Stories
Recommended image1
Pakistan Fuel Crisis: कंगाली में आटा गीला! देश चले ना चले, अब घर से चलेगा ऑफिस!
Recommended image2
Hormuz Tensions Hit India: फारस की खाड़ी में 38 भारतीय जहाज फंसे, हमलों में 3 नाविकों की मौत-क्या बढ़ेगा तेल संकट?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved