रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर छठवीं बार हमला, यूक्रेन डिफेंस इंटेलिजेंस चीफ का दावा-काकेशस में हुआ था हमला

Published : May 24, 2022, 08:47 PM IST
रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर छठवीं बार हमला, यूक्रेन डिफेंस इंटेलिजेंस चीफ का दावा-काकेशस में हुआ था हमला

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान हत्या किए जाने की नियत से हमला किया गया। पुतिन ने 2017 में बताया था कि उन पर पांच बार पहले भी हमला किया जा चुका है जिसमें वह बाल बाल बच चुके हैं। 

मॉस्को। यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के लिए हमला किया गया है। हालांकि, हत्या का प्रयास असफल रहा। करीब दो महीना पहले राष्ट्रपति पुतिन हत्या के प्रयास में बाल बाल बचे हैं। यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर हमले की पुष्टि की है। यूक्रेन के डिफेंस इंटेलिजेंस के चीफ मेजर जनरल कायरलो बुडारोव ने बताया कि हत्या की यह कोशिश काकेशस में हुआ। काकेशस, काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच का एक क्षेत्र है। रूसी राष्ट्रपति पर यह हमला 24 फरवरी के बाद यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान हुआ। 

क्या कहा यूक्रेन के डिफेंस इंटेलिजेंस चीफ ने?

यूक्रेन के डिफेंस इंटेलिजेंस के चीफ मेजर जनरल कायरलो बुडारोव ने कहा कि पुतिन की हत्या का प्रयास किया गया था। उन पर हमला किया गया। यह हमला काकेशस के पास हुआ। यह गैर-सार्वजनिक जानकारी है। (यह एक) बिल्कुल असफल प्रयास था, लेकिन यह वास्तव में हुआ… यह लगभग 2 महीने पहले था।

हमले के बाद पुतिन ने कराई थी सर्जरी

यूक्रेन के डिफेंस इंटेलिजेंस चीफ मेजर जनरल कायरला बुडारोव के दावे की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, यह भी सच है कि कुछ दिनों पहले ही पुतिन की सर्जरी करवाई गई थी। बताया गया है कि पुतिन का यह ऑपरेशन सफल रहा और जटिलताओं के बिना हो सका। 

पुतिन के ब्लड कैंसर होने का भी दावा

इस हमले की सूचना के अलावा पुतिन के करीबी ओलीगार्क ने दावा किया है कि रूसी नेता पुतिन ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं। उनके करीबियों ने यह भी दावा किया है कि पुतिन बेहद कमजोर हो चुके हैं और कई बार उनको सहारा की भी जरूरत पड़ रही है। 

बुडानोव ने नेतृत्व परिवर्तन का किया दावा

इस महीने की शुरुआत में बुडानोव ने भविष्यवाणी की थी कि यूक्रेन युद्ध अगस्त के मध्य तक एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच जाएगा। इस साल के अंत तक युद्ध समाप्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि रूस में नेतृत्व में बदलाव भी आएगा। उन्होंने यह भी दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट चल रहा है और इसे रोका नहीं जा सकता।

पांच बार हो चुका है हत्या का प्रयास

पुतिन पर कई बार हमला हो चुका है। पुतिन ने इसका खुलासा 2017 में किया कि वह कम से कम पांच हत्या के प्रयासों से बच गए हैं और दावा किया कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं थी।

यह भी पढ़ें:

क्वाड लीडर्स के लिए गिफ्ट ले जाना न भूले पीएम मोदी, किसको कौन सी गिफ्ट दी और उसकी क्या है खासियत?

मौत का ऐसा दर्दनाक तरीका शायद ही कोई चुने, कितनी बेबस होंगी मां व दो बेटियां कमरे को गैस चैंबर में बदलते वक्त

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहती थी विस्मया, गवर्नमेंट जॉब वाले पति ने दहेज की लालच में कर दिया सबकुछ खत्म

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?