
Russia-Ukraine war: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन संकट को समाप्त करने के लिए बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने युद्ध समाप्ति के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) को पद से हटाने की शर्त रखी है। रूसी राष्ट्रपति ने ज़ेलेंस्की की जगह एक ट्रांजिशनल एडमिनिस्ट्रेशन (Transitional Administration) स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। पुतिन ने कहा कि अब यूक्रेन में एक नई सरकार के गठन की जरूरत है जो जनता का विश्वास जीतकर रूस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर सके।
रूसी सेना (Russian Army) ने युद्ध के मैदान में बढ़त बना ली है जिससे रूस को शांति वार्ता की मेज़ पर भी बढ़त मिली है। पुतिन ने अपने सैनिकों को आदेश दिया है कि वे यूक्रेनी सेना को पूरी तरह से खत्म कर दें और युद्ध को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा: हम अपने सैन्य लक्ष्यों को पूरा करने के बेहद करीब हैं और अब हमें इसे पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता।
डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद रूस और अमेरिका के संबंधों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ट्रंप ने पहले ही संकेत दिए थे कि अमेरिका अब यूक्रेन का समर्थन जारी नहीं रखेगा। पुतिन को अब विश्वास है कि वाशिंगटन और मॉस्को के बीच बढ़ती नजदीकियों से युद्ध समाप्ति की संभावना बढ़ सकती है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को डर है कि शांति वार्ता की आड़ में रूस अपने शर्तों को मनवाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पेरिस में फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं के साथ मुलाकात की लेकिन वार्ता के बाद कहा कि उन्हें बहुत सारे सवाल मिले लेकिन जवाब बहुत कम। यूरोपीय देश अब यह तय करने में असमंजस में हैं कि वे रूस की इस नई रणनीति का कैसे जवाब दें।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।