
कीव। यूक्रेन की एक अदालत ने रूसी सैनिक को आजीवन कारावास की सजा दी है। वह रूस यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) के दौरान यूक्रेनी नागरिक की हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। उसपर युद्ध अपराध के मामले में मुकदमा चलाया गया था।
21 साल का रूसी सैनिक वादिम शिशिमारिन पहला व्यक्ति है जिसे रूस यूक्रेन जंग के दौरान युद्ध अपराध के लिए सजा दी गई है। वादिम शिशिमारिन रूसी सेना में टैंक कमांडर था। उसने 28 फरवरी को यूक्रेन के उत्तरपूर्वी में स्थित चुपाखिवका गांव में कार सवार 62 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे सीनियर अधिकारी ने कार पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। वादिम शिशिमारिन ने शेलीपोव को गोली मारना स्वीकार किया। उसने कहा कि वह आदेश पर काम कर रहा था। उसने अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी।
उम्रकैद की सजा सुनाते हुए न्यायाधीश सेरही अगाफोनोव ने कहा कि शिशिमारिन को उच्च रैंक के एक सैनिक द्वारा "आपराधिक आदेश" दिया गया था। शिशिमारिन ने द्वारा किया गया अपराध शांति, सुरक्षा, मानवता और अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था के खिलाफ अपराध है।
24 फरवरी से चल रहा है जंग
दरअसल, 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच लड़ाई चल रही है। यूक्रेन के काफी बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा हो गया है। रूसी सैनिकों पर यूक्रेन के आम लोगों का नरसंहार करने का आरोप लगा है। बूचा और कई और शहरों में जंग के दौरान बड़ी संख्या में आम लोगों की हत्या की गई। कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें कार को टैंक से रौंदते देखा गया। यूक्रेन द्वारा कई अन्य कथित युद्ध अपराधों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: तीसरे विश्व युद्ध के खतरे के बीच यूक्रेनी नागरिकों की इस खुशी का आखिर राज़ क्या है?
यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सैनिकों ने 11 हजार से अधिक आम नागरिकों की हत्या की। दूसरी ओर रूस ने इन आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि रूसी सैनिकों ने सिर्फ सैन्य ठिकानों पर हमले किए और आम लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- खतरे से खेल रहा चीन, हमला किया तो ताइवान की रक्षा करेगा अमेरिका
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।