रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी महिलाओं पर ढाया जुल्म, नाबालिगों के साथ बलात्कार किया, गर्म लोहे से शरीर दागे

यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंक ने कहा है कि रूसी सैनिकों ने 10 साल तक की बच्चियों के साथ बलात्कार किया। गर्म लोहे से महिलाओं के शरीर दागे और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 4, 2022 8:21 AM IST / Updated: Apr 04 2022, 02:01 PM IST

कीव। यूक्रेन पर रूस द्वारा किए गए हमले (Russia Ukraine War) का आज 40वां दिन है। 40 दिन की इस लड़ाई में यूक्रेन तबाह हो गया है। इस बीच रूसी सैनिकों की क्रूरता की कहानियां भी सामने आने लगी हैं। बूचा शहर में सड़कों पर लाशों का ढेर लग गया। आरोप है कि यहां रूसी सैनिकों ने बड़े पैमाने पर आम लोगों का कत्लेयाम किया। 

वहीं, यूक्रेन की एक सांसद ने आरोप लगाया है कि रूसी सैनिकों ने बच्चियों और महिलाओं के साथ बलात्कार किया। गर्म लोहे से महिलाओं के शरीर दागकर उन्हें प्रताड़ित किया और मौत के घाट उतार दिया। यूक्रेन की सांसद लेसिया वासिलेंक ने सोमवार को ट्विटर कर दावा किया कि रूसी सैनिकों ने 10 साल की उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार किया और महिलाओं के शरीर दागे। 

Latest Videos

 

 

 

महिलाओं के शरीर दागे
लेसिया वासिलेंक ने आरोप लगाया है कि रूसी सैनिकों द्वारा किए गए बलात्कार के चलते कई युवतियों के प्राइवेट पार्ट जख्मी हो गए। महिलाओं के ऐसे शव मिले हैं, जिस पर जले हुए क्रॉस के निशान मिले हैं। गर्म लोहे से महिलाओं के शरीर को दागा गया। लेसिया वासिलेंक ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में लोगों को लूट रहे थे, बलात्कार कर रहे थे और मार रहे थे। उन्होंने रूस को अनैतिक अपराधों का देश कहा। 

यह भी पढ़ें-  Russia Ukraine War: यूक्रेन में नरसंहार की तस्वीरों ने दुनिया को हिला दिया, बुचा और कीव में बिछी नजर आईं लाशें

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "रूसी सैनिक लूटते हैं, बलात्कार करते हैं और मारते हैं। 10 साल उम्र की लड़कियों के साथ भी रूसी सैनिकों ने बलात्कार किया। उन्होंने एक महिला के शव की तस्वीर पोस्ट की है। उसके शरीर को दागा गया था। तस्वीर के साथ सांसद ने लिखा कि इस महिला को बलात्कार और अत्याचार के बाद मार दिया गया। उन्होंने लिखा कि मैं अवाक हूं। मेरा मन क्रोध, भय और घृणा से पंगु है।

यह भी पढ़ें- खाने की लालच में रूस के दो सैनिकों की मौत, 28 पहुंचे अस्पताल, यूक्रेन के आम लोगों ने यूं लिया खून का बदला

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
फर्स्ट मीटिंग में ही CM Atishi ने दिखा दिए तेवर, मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी । Delhi । Kejriwal
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt