
नई दिल्ली. रूसी टेनिस स्टार डारिया कसाकिना (Daria Kasatkina) ने समलैंगिक के तौर पर अपनी पहचान सार्वजनिक की है। दुनिया की 12वें नंबर की टेनिस स्टार डारिया ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने समलैंगिकता के प्रति अपने देश के नजरिए की आलोचना की है। इसी दौरान उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे समलैंगिक हैं।
रूस में आया नया कानून
25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी का यह बयान रूस के उस कानून पर प्रतिक्रिया के तौर पर आया है, जिसमें सभी गैर-पारंपरिक यौन संबंधों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यानि रूस में सार्वजनिक तौर पर गे, लेस्बियन संबंधों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 2013 से ही देश में समलैंगिकों के प्रचार को प्रतिबंधित कर दिया गया है। रूसी स्टार खिलाड़ी ने इस नए कानून के प्रस्तावित होने के बाद यह टिप्पणी की है।
डारिया ने क्या कहा है
रूसी टेनिस स्टार डारिया कसाकिना ने अपनी समलैंगिक सार्वजनिक कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में डारिया ने कहा कि ऐसे कई विषय हैं, जो प्रतिबंधित हैं लेकिन फिर भी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। वे कहते हैं कि ऐसे लोगों को कोठरी में रहना चाहिए। डारिया ने कहा कि जब तक आप बाहर नहीं आएंगे लोग ऐसा ही व्यवहार करेंगे। इसे कैसे करना है और कितना बताना है, यह भी आप पर निर्भर है। किसी के साथ भी शांति से रहना ही सबसे बड़ी चीज है और सिर्फ यही मायने रखता है।
सभी को करनी चाहिए बात
डारिया ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में रूसी फुटबॉलर नाद्या कार्पोवा ने भी सार्वजनिक रूप से अपनी कामुकता के बारे में बात की थी। यह मेरा सम्मान है। मैं भी उनके लिए खुश हूं लेकिन अन्य लोगों, विशेष रूप से लड़कियों को भी यह जानने की जरूरत है। यह उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जिनके पास समाज के सामने आने का साहस नहीं है। कोई उनका समर्थक नहीं है। डारिया ने कहा कि मेरा मानना है यह महत्वपूर्ण है कि खेल और किसी भी अन्य क्षेत्र के प्रभावशाली लोग इसके बाबी रे में बात करें। यह वास्तव में मदद करता है।
यह भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।