यूक्रेन के सबसे बड़े कालासागर बंदरगाह पर रूस का मिसाइल अटैक, मीलों दूर तक दिखीं आग की लपटें

Published : Apr 03, 2022, 03:59 PM IST
 यूक्रेन के सबसे बड़े कालासागर बंदरगाह पर रूस का मिसाइल अटैक, मीलों दूर तक दिखीं आग की लपटें

सार

यूक्रेन पर रूस के हमले थमे नहीं हैं। हालांकि, मॉस्को ने अब उत्तरी क्षेत्र से पैर पीछे कर दक्षिणी मोर्चे पर सेना बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी रणनीति के तहत आज यूक्रेन के ओडेसा स्थित देश के सबसे बड़े बंदरगाह पर मिसाइल अटैक किया गया। 

कीव। 24 फरवरी से यूक्रेन पर लगातार (Russia Ukraine war) मिसाइलें दाग रहा रूस अब देश के दक्षिणी हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। उत्तर से पीछे हटते हुए रूसी सैनिक दक्षिण में मजबूत हो रहे हैं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहे हैं। इसी के तहत रविवार सुबह रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े काला सागर बंदरगाह को निशाना बनाया। तेज धमाके और आग की ऊंची लपटें मीलों दूर से देखी गईं। 

न्यूज एजेंसी एएफपी ने अपने रिपोर्टर के हवाले से बताया कि हवाई हमलों ने रविवार तड़के यूक्रेन के रणनीतिक काला सागर बंदरगाह ओडेसा को हिलाकर रख दिया। हालांकि, यूक्रेन का दावा है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस की कुछ मिसाइलों को हवा में मार गिराया। 

जहां से सेना को मिल रहा था ईंधन, वहीं हमला
रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि की है। उसने कहा कि आज सुबह समुद्र और हवा में मार करने वाली मिसाइलों के जरिये ओडेसा शहर के पास एक तेल रिफाइनरी और स्टोरेज पर हमला किया गया। इसमें ये नष्ट हो गए। इस जगह से यूक्रेनी सैनिकों को ईंधन की आपूर्ति की जा रही थी। रूसी सेना की जानकारी की पुष्टि लोगों ने भी की है। तड़के लोगों ने इंडस्ट्रियल एरिया के ऊपर आसमान में काले धुएं और आग की लपटों के गुबार देखे। 

रूस की प्राथमिकता में है ओडेसा 
ओडेसा क्षेत्र रूस की प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां वह बुनियादी ढांचे पर हमला करने की रणनीति पर काम कर रहा है। शहर के अधिकारियों ने पहले कहा था कि हमले के कारण आग लगीं। इसके बाद यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम (Ukraine air defence system) ने रूस की कुछ मिसाइलों को गिरा दिया। यूक्रेन की दक्षिणी कमान के एक अधिकारी व्लादिस्लाव नजरोव ने कहा कि आग लगने वाली जगह की तस्वीरें छापने से मना किया। गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने पिछले दिनों एक कानून लागू किया था, जिसके तहत सेना से जुडे प्रतिष्ठानों और इसके उपकरणों की जानकारी देने वाली तस्वीरें और खबरें छापने पर रोक लगाई गई थी। 

यह भी पढ़ें Russia Ukraine War: मटियामेट हुए 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, 4 स्मारक और इतने ही म्यूजियम्स

10 लाख लोगों का शहर ओडेसा हमलों से बचा था
इससे पहले शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस मजबूत हो रहा है और दक्षिण में शक्तिशाली हमले की तैयारी कर रहा है। ओडेसा, लगभग दस लाख लोगों का एक ऐतिहासिक शहर है। यहां यूक्रेन का सबसे बड़ा काला सागर बंदरगाह है। यह अब तक इस युद्ध से बचा हुआ था। 

यह भी पढ़ें गली में पड़ी थी इस हाल में 20 लाशें, तबाह हो चुके शहर में लाशों की कहानी जानकर कोई भी हो जाएगा शाक्ड

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?