सोशल मीडिया पर सिंगापुर के PM को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार,शिंजो आबे की हत्या संबंधी पोस्ट पर किया था कमेंट

सिंगापुर पुलिस ने प्रधानमंत्री ली सीन लूंग (Lee Hsien Loong) को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या संबंधी फेसबुक पोस्ट पर कमेंट कर उसने धमकी दी थी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 9, 2022 9:07 AM IST / Updated: Jul 09 2022, 02:55 PM IST

सिंगापुर। सिंगापुर की पुलिस ने प्रधानमंत्री ली सीन लूंग को धमकी देने के आरोप में 45 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या से संबंधी फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिंगापुर के पीएम ली को धमकी दी। उसपर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया है।

वेब पोर्टल चैनल न्यूज एशिया के फेसबुक पेज पर शिंजो आबे की हत्या के संबंध में पोस्ट किया गया था। पुलिस का कहना है कि उन्हें शुक्रवार शाम 3:10 बजे प्रधानमंत्री ली के खिलाफ हिंसा भड़काने की धमकी के संबंध में रिपोर्ट मिली थी। जांच के बाद पुलिस ने फेसबुक पेज पर कमेंट करने वाले की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक लैपटॉप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन जब्त किया गया है। 

Latest Videos

5 साल जेल की मिल सकती है सजा 
चैनल न्यूज एशिया के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर आरोपी पर हिंसा के लिए उकसाने का आरोप साबित होता है तो उसे पांच साल तक जेल या जुर्माना या दोनों सजा मिल सकती है। दरअसल, प्रधानमंत्री ली ने शुक्रवार को शिंजो आबे की हत्या की निंदा की थी। उन्होंने फेसबुक पर अपने पोस्ट में कहा था कि आबे सिंगापुर के अच्छे मित्र थे। मई में टोक्यो की यात्रा के दौरान मैंने दोपहर के भोजन के लिए उनकी मेजबानी की थी। मेरे विचार और प्रार्थना आबे के परिवार के साथ हैं।

यह भी पढ़ें- मां की हरकतों ने बेटे को बना दिया हत्यारा, बर्बाद हो गई थी जापान के Ex-PM को गोली मारने वाले की फैमिली

बता दें कि शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी। वह एक चुनावी सभा में भाषण दे रहे थे तभी एक हमलावर बेहद करीब पहुंच गया और उन्हें गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आबे को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें-  नरेंद्र मोदी, जो बाइडेन और एंथनी अल्बनीज ने संयुक्त बयान जारी कर शिंजो आबे को दी श्रद्धांजलि

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों