जर्मनी में 700, तो चीन में 1000 साल बाद देखने को मिला ऐसा भयंकर प्रलय;होश उड़ा देने वाले Videos

यह मंजर जर्मनी और चीन में आई बाढ़ का है। जर्मनी में करीब 700 साल बाद ऐसी बाढ़ देखने को मिली। जबकि चीन में 1000 साल बाद ऐसी प्रलय आई है। मौसम विज्ञानी चेताते हैं कि कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया बदलते मौसम के खतरे को नजरअंदाज कर रही है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 23, 2021 4:48 AM IST / Updated: Jul 23 2021, 10:36 AM IST

दुनिया के कई देश इस समय बाढ़ से जूझ रहे हैं। भारत में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। लेकिन ये जर्मनी और चीन जैसी प्रलय शायद किसी ने अपनी जिंदगी में देखी होगी। जर्मनी में करीब 700 साल बाद ऐसी बाढ़ देखने को मिली। जबकि चीन में 1000 साल बाद ऐसी प्रलय आई है। मौसम विज्ञानी चेताते हैं कि कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया बदलते मौसम के खतरे को नजरअंदाज कर रही है। देखें कुछ वीडियो...

चीन में 1000 साल बाद आई ऐसी प्रलय
कहा जा रहा है कि चीन में 1000 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के मुताबिक, हेनान प्रांत में करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया है।

pic.twitter.com/QR7parbJRM

pic.twitter.com/5yYC0lmZk3

pic.twitter.com/y1htmYmCVI

जर्मनी का बहुत बुरा हाल
जर्मनी में 15 जुलाई के करीब बाढ़ का प्रचंड रूप देखने को मिला था। बेशक पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन उसके साथ ही जर्मनी के कई इलाकों में बर्बादी के मंजर भी नजर आने लगे हैं। घर ढह चुके हैं, बिजली-पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं तहस-नहस हो चुकी हैं।

pic.twitter.com/zvZphgAZUn

pic.twitter.com/73aIDbaVfH

फोटो-रॉयटर्स, द गार्जियन

Share this article
click me!