
दुनिया के कई देश इस समय बाढ़ से जूझ रहे हैं। भारत में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। लेकिन ये जर्मनी और चीन जैसी प्रलय शायद किसी ने अपनी जिंदगी में देखी होगी। जर्मनी में करीब 700 साल बाद ऐसी बाढ़ देखने को मिली। जबकि चीन में 1000 साल बाद ऐसी प्रलय आई है। मौसम विज्ञानी चेताते हैं कि कोरोना संक्रमण से जूझ रही दुनिया बदलते मौसम के खतरे को नजरअंदाज कर रही है। देखें कुछ वीडियो...
चीन में 1000 साल बाद आई ऐसी प्रलय
कहा जा रहा है कि चीन में 1000 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के मुताबिक, हेनान प्रांत में करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित इलाकों में भेजा गया है।
जर्मनी का बहुत बुरा हाल
जर्मनी में 15 जुलाई के करीब बाढ़ का प्रचंड रूप देखने को मिला था। बेशक पानी धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन उसके साथ ही जर्मनी के कई इलाकों में बर्बादी के मंजर भी नजर आने लगे हैं। घर ढह चुके हैं, बिजली-पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं तहस-नहस हो चुकी हैं।
फोटो-रॉयटर्स, द गार्जियन
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।