फायरिंग से लगातार दूसरे दिन दहला अमेरिका, इंडियाना के गैरी में गोलीबारी से 3 की मौत 7 घायल

Published : Jul 05, 2022, 10:06 PM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 10:36 PM IST
फायरिंग से लगातार दूसरे दिन दहला अमेरिका, इंडियाना के गैरी में गोलीबारी से 3 की मौत 7 घायल

सार

अमेरिका के इंडियाना के गैरी में मंगलवार को हुई गोलीबारी से तीन लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। फायरिंग पार्टी के दौरान हुई। सोमवार को शिकागो में हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी।

वाशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार को हुई गोलीबारी से उपजा आक्रोश कम भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को फिर से फायरिंग की घटना हो गई। इंडियाना के गैरी में एक पार्टी में गोलीबारी हुई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार हॉलिडे पार्टी के दौरान गोली चली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैरी में 13 जून को भी गोलीबारी हुई थी। एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। 

सोमवार को शिकागो में हुई थी फायरिंग
बता दें कि अमेरिका के शिकागो में सोमवार को फायरिंग की घटना हुई थी। हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड के दौरान एक युवक ने भीड़ पर गोली चलाई थी। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे।

अमेरिका में हर साल 40 हजार से अधिक लोग हो रहे गोलियों के शिकार
बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी बड़ी समस्या है। गन वायलेंस आर्काइव वेबसाइट के अनुसार अमेरिका में गोली लगने से हर साल लगभग 40 हजार लोगों की मौत होती है, इसमें आत्महत्या भी शामिल है। आए दिन हो रही इन घटनाओं के बाद बंदूक नियंत्रण पर बहस जारी है। अमेरिका के गन लॉ के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीद सकता है। हैंडगन जैसे भारी हथियार के लिए खरीददार की उम्र 21 साल होनी चाहिए। अमेरिका में हथियार रखने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। भगोड़े, मानसिक रूप से बीमार और जेल से बाहर आए लोगों के बंदूक खरीदने पर रोक है।

यह भी पढ़ें- सब्जी-भाजी की तरह इन 10 देशों में बिकते हैं हथियार, एक देश में तो आबादी से ज्यादा है बंदूकें

कानून बनाने को लेकर देश में राजनीतिक दल दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। यूएस में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। मई में न्यूयार्क में सुपर मार्केट में गोलीबारी हुई थी। मई में ही टेक्सास के एक प्राइमरी स्कूल में 21 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में अधिकतर छोटे बच्चे थे।

यह भी पढ़ें-  क्या है अमेरिकी गन कानून, जानें क्यों 231 साल बाद भी सुपर पावर देश इस पर नहीं लगा पाया लगाम

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी