पनामा की जेल में गोलीबारी, 12 कैदियों की मौत, 12 से ज्यादा हुए जख्मी

Published : Dec 18, 2019, 12:02 PM IST
पनामा की जेल में गोलीबारी, 12 कैदियों की मौत, 12 से ज्यादा हुए जख्मी

सार

पनामा की एक जेल में गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए पनामा प्रशासन ने यह जानकारी दी

पनामा सिटी: पनामा की एक जेल में गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पनामा प्रशासन ने यह जानकारी दी। यह गोलीबारी जेल के एक ब्लॉक में हुई जहां एक ही गिरोह के सदस्यों को रखा गया था।

ऐसा प्रतीत होता है कि पनामा सिटी के ला जोयिता जेल में हथियार तस्करी करके लाए गए थे। घटनास्थल से पांच पिस्तौल और तीन रायफल बरामद हुए हैं। नेशनल पुलिस के सहायक निदेशक अलेक्स मुनोज ने बताया कि तस्करी की यह समस्या लंबे समय से चल रही है और 'कई तरीके हैं जिससे हथियार यहां तक पहुंच जाते हैं।'

गृह विभाग ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई गार्ड या जेल कर्मचारी घायल नहीं हुआ है और न ही कोई जेल से फरार हुआ है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है) 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Iran Conflict: ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, ट्रंप ने नहीं मानी तो होगी भयंकर जंग
Houthi Missile Attack: रियाद एयरपोर्ट पर धमाके, आग लगी, हूतियों ने किसे बनाया निशाना? VIDEO