Shooting USA: 2023 में गोलीबारी की 207 घटनाएं, सनकी बंदूकधारी खत्म कर रहे मासूम जिंदगियां

Published : May 09, 2023, 03:23 PM IST
Firing in atlanta, firing in america, firing in atlanta

सार

बीते 7 मई को अमेरिका में हुई गोलीबारी की एक घटना में 9 लोगों की मौत गई थी। इससे पहले अक्सर ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह बेहद खतरनाक ट्रेंड है। 

Shooting USA. अमेरिका में गोलीबारी की घटना ने एक बार लोगों को चौंका दिया। इस घटना में कुल 9 लोगों की मौत हो गई। सीएनएन की रिपोर्ट बताती है कि 2023 में यह इकलौती घटना नहीं है बल्कि इस साल 7 मई तक गोलीबारी की कुल 207 घटनाएं हो चुकी हैं। यानि हर महीने औसतन 40 घटनाएं और रोजाना की एक से ज्यादा घटनाएं अमेरिका में आम लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि अमेरिका में यह खतरनाक ट्रेंड आम नागरिकों के लिए हालात बिगाड़ने वाला साबित हो सकता है।

इस साल अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं

सीएनएन की रिपोर्ट बताती है कि 2023 में अब तक 207 मामले गोलीबारी के सामने आ चुके हैं। यह 2013 से ज्यादा हैं, जब 2013 में लगातार ऐसी घटनाओं ने अमेरिका में हड़कंप मचा दिया था। सीएनएन में सामूहिक हत्याकांड की उन घटनाओं का डाटा रिसर्च किया है, जिसमें बंदूक का इस्तेमाल किया गया। सामूहिक शूटिंग का मतबल होता है कि ऐसी घटना में कम से कम 4 या इससे ज्यादा लोगों की मौत होती हो। बीते सोमवार को भी लॉस वेगास में एक मिडिल स्कूल पर गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

क्या अमेरिका में हथियारों पर प्रतिबंध लगेगा

टेक्सास के शॉपिंग मॉल में हुई फायरिंग की घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन एक्शन में है। यहां तक कि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक्शन में दिख रहे हैं। उन्होंने रविवार को इस घटना की निंदा की और साथ ही एक बार फिर अमेरिका में हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नए सिरे से आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस से हथियारों पर बैन लगाने वाले विधेयक पेश करने को कहा है।

टेक्सास शॉपिंग मॉल में आखिर क्या हुआ

बीते शनिवार को टेक्सास के शॉपिंग मॉल में 9 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया गया था।घटना का एक वीडियो साशोल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में फुटेज में शूटर को मॉल पार्किंग से बाहर निकलते और लोगों पर एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल से फायरिंग करते देखे जा सकता है। पुलिस ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर पास के एक अधिकारी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्द ही हमलावर को ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक फायरिंग के दौरान सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीन लोगों की सर्जरी की जा रही है और चार की हालत स्थिर है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटर की पहचान 33 वर्षीय मौरिसियो गार्सिया के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें

बाइडेन ने US में हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नए सिरे से किया आह्वान, टेक्सास मॉल फायरिंग की निंदा की

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी