अमेरिका के नेवादा में चली अंधाधुंध गोलियां, तीन लोगों की हुई मौत

Published : Jul 29, 2025, 07:21 AM IST
अमेरिका के नेवादा में हुई गोलीबारी में 3 की मौत

सार

US Gun Violence: अमेरिका के नेवादा में रेनो के ग्रैंड सिएरा रिजॉर्ट के बाहर फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। पुलिस ने घायल संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। 

US Gun Violence: अमेरिका के नेवादा राज्य में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह रेनो शहर में ग्रैंड सिएरा रिज़ॉर्ट के बाहर गोलीबारी हुई, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह फायरिंग सुबह करीब 7:25 बजे वैलेट पार्किंग के पास हुई।

एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया, जो पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: चेन्नई के दलित टेक्नोक्रेट की हत्या, पुलिस अफसर दंपत्ति के बेटे पर आरोप, इलाका में तनाव

रेनो में तनाव का माहौल

इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल है। रेनो सिटी काउंसिल के सदस्य डेवोन रीज ने इस घटना पर दुख जताया और अमेरिका में बढ़ती बंदूक हिंसा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "रेनो एक मजबूत समुदाय है, लेकिन ऐसी त्रासदियों से हम भी अछूते नहीं हैं। यह हिंसा न यहां सामान्य है, न कहीं और होनी चाहिए।"

रीज ने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए कहा, "आज सुबह एक बंदूक हिंसा में निर्दोष लोगों की जान चली गई। यह दुखद है। हमें अमेरिका में फैली गन हिंसा की महामारी को सामान्य नहीं मान लेना चाहिए।"

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Arunachal China Face-Off: अरुणाचल सीमा पर चीन से टकराव जारी, ITBP DG के बयान से सियासी घमासान
Saudi Air Defense: रियाद और दक्षिणी इलाके पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन-मिसाइल हमला, सऊदी एयर डिफेंस ने किया नाकाम