SA नरसंहार: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला Soweto शहर, सराय में बिछ गई लाशें, हर कोई शॉक्ड

Published : Jul 10, 2022, 07:19 PM ISTUpdated : Jul 10, 2022, 07:26 PM IST
SA नरसंहार: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला Soweto शहर, सराय में बिछ गई लाशें, हर कोई शॉक्ड

सार

दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो शहर में अज्ञात हमलावरों ने सुबह तड़के जमकर मौत का तांडव किया। एक सराय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लोग अभी कुछ समझ पाते इसके पहले लाशों का ढेर बिछ गया। 

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के सोवेटो शहर में रविवार को एक सराय में हुई फायरिंग में कम से कम 15 लोगों के मौत की सूचना है। नौ के करीब लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं। सुबह सवेरे राइफल-पिस्टल से लैस अज्ञात बंदूकधारी पहुंचे और ताबड़तोड़ फॉयरिंग करने लगे। इस नरसंहार को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी फरार हो गए। नरसंहार की वजहों का पता नहीं लग सका है। लोकल लोगों की सहायता से हमलावरों के बारे में पता लगाने की कोशिशें खुफिया विभाग के लोग भी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका में ऐसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। यहां गरीबी-बेरोजगारी चरम पर है। 
 
क्या बताया पुलिस ने नरसंहार के बारे में?

जोहानसबर्ग पुलिस (Johannesburg Police) ने बताया कि सोवेटो शहर (Township of Soweto) में रविवार को तड़के यह नरसंहार किया गया है। इसमें कम से कम 15 लोगों की जान गई है, 9 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस के अनुसार, आधी रात के तुरंत बाद नरसंहार हुआ। पुरुषों के समूह ने पहले ऑरलैंडो ईस्ट टैवर्न में प्रवेश किया, फिर गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में कितने शामिल थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोवेटो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में पीटरमैरिट्सबर्ग में एक सराय में एक और गोलीबारी में रात में चार लोगों की मौत हो गई थी। 

दुनिया के सबसे हिंसक देशों में साउथ अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका दुनिया के सबसे हिंसक देशों में से एक है, जहां हर साल 20,000 लोगों की हत्या की जाती है। यह विश्व स्तर पर सबसे अधिक प्रति व्यक्ति हत्या दर है। सोवेटो, जोहान्सबर्ग के पास, देश की सबसे बड़ी ब्लैक टाउनशिप है। यहां रंगभेद नीतियों की समाप्ति और श्वेत अल्पसंख्यक शासन का खात्मा 1994 में हुआ था। लेकिन यह शहर व्यापक गरीबी और युवा बेरोजगारी की विरासत को लगभग तीन दशक बाद भी झेल रहा है।

यह भी पढ़ें:

श्रीलंका में बेकाबू भीड़ ने पीएम रानिल बिक्रमसिंघे के आवास में लगाई आग, स्थितियां हो गई बेकाबू

श्रीलंका में हिंसा Live Update: गोटाबया ने अज्ञात स्थान से संभाला शासन, पीएम के घर को आग के हवाले करने वाले तीन अरेस्ट

बर्बाद श्रीलंका में खाने का संकट, लोग सड़कों पर, राष्ट्रपति फरार, बिना नेता के कैसे चलेगा देश?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी