क्यों Asim Munir का मुरीद हुआ US ? एक तीर से कई निशाने साधना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

क्यों Asim Munir का मुरीद हुआ US ? एक तीर से कई निशाने साधना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Gaurav Shukla   | ANI
Published : Jun 12, 2025, 03:01 PM IST

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर है। इस दौरे के दौरान क्या कुछ बातचीत होगी इसको लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। वहीं इस बीच पाकिस्तान में इस दौरे को लेकर विरोध भी देखने को मिल रहा है। 

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी पहुंचकर 14 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में वह शामिल होने वाले हैं। इसके लिए दुनियाभर के सैन्य नेताओं को इनविटेशन मिला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि मुनीर की अमेरिकी अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत भी होगी। कथिततौर पर इस दौरान भारत के खिलाफ काम कर रहे आतंकी समूहों पर नकेल कसने को लेकर पाक सेना प्रमुख पर दबाव भी बनाया जाएगा। अमेरिका से मिले इस इनविटेशन पर एक और जहां पाकिस्तान के एक तबका खुशी का इजहार कर रहा है तो वहीं दूसरा तबका मुनीर की इस यात्रा का विरोध कर रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई ने मुनीर की अमेरिका यात्रा के विरोध की तैयारी की है। एक्सपर्टस मुनीर की इस यात्रा के पीछे तमाम वजह मान रहे हैं। 
 

03:02PM Modi ने जॉर्जिया मेलोनी को क्या दिया स्पेशल गिफ्ट? इटली पीएम ने खुद शेयर किया वीडियो
03:31Trump के सीजफायर बढ़ाते ही गुस्से से लाल हुआ ईरान, होर्मुज में जहाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग
03:06सस्ता तेल तो है शुरुआत, Iran America Ceasefire से भारत को मिलेंगे ये बड़े फायदे
03:04Iran Israel Us War : 8 पुलों की हिट लिस्ट... सामने आया ईरान का तबाही मचाने वाला प्लान!
03:03Iran vs Us Israel War : क्या हैं ईरान की 3 सबसे सॉलिड डिमांड? इनके पूरा होते ही थम जाएगा युद्ध
03:07Who is Alireza Arafi : खामेनेई की मौत के तुरंत बाद अलीरेजा अराफी को ईरान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
03:01PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
03:06कौन है बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत विदेश मंत्री शमा, PM से ज्यादा मैडम के चर्चे
03:03बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?
03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी
Read more