श्रीलंका ने भारत समेत 48 देशों के लिए वीजा सुविधा 30 अप्रैल तक बढ़ी

श्रीलंका ने भारत समेत 48 अन्य देशों के नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधा को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है श्रीलंका के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2020 11:30 AM IST

कोलंबो: श्रीलंका ने भारत समेत 48 अन्य देशों के नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधा को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। श्रीलंका के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। 

श्रीलंका में बीते साल 21 अप्रैल को ईस्टर रविवार हमले के बाद उसके पर्यटन उद्योग को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। हाल में चीन में कोरोना वायरस के प्रसार की वजह से भी देश का पर्यटन प्रभावित हुआ है। ईस्टर रविवार को हुए हमले में 258 लोगों की मौत हुई थी।

Latest Videos

हमले के बाद पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने भारत और चीन समेत 48 देशों के लिए एक अगस्त से आगमन पर वीजा सुविधा शुरू की थी।

कोरोना वायरस ने पर्यटन क्षेत्र को प्रभावित किया

डेली फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल के प्रवक्ता रमेश पथिराणा के हवाले से कहा, ‘‘ईस्टर हमलों के बाद मुफ्त वीजा योजना (आगमन पर वीजा) ने पर्यटकों की संख्या में 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी लेकिन कोरोना वायरस के प्रसार ने पर्यटन क्षेत्र को फिर प्रभावित किया है। इसलिए इस सुविधा को तीन माह के लिए और बढ़ा दिया गया है।’’

मंत्री ने कहा कि आगमन पर वीजा की सुविधा अब 30 अप्रैल तक मान्य रहेगी। हालांकि श्रीलंका ने देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद जनवरी में चीन के लिए आगमन पर वीजा सुविधा को स्थगित कर दिया था। श्रीलंका में सबसे अधिक पर्यटक भारत से जाते हैं और इसके बाद चीन के लोगों का स्थान है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts