अफगानिस्तान में फिर से आत्मघाती विस्फोट, अमेरिकी सेना के अड्डे को बनाया निशाना

Published : Dec 11, 2019, 11:36 AM ISTUpdated : Dec 11, 2019, 05:46 PM IST
अफगानिस्तान में फिर से आत्मघाती विस्फोट, अमेरिकी सेना के अड्डे को बनाया निशाना

सार

काबुल में अमेरिकी बगराम वायु सेना अड्डे के पास चिकित्सा केन्द्र पर बुधवार को एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट किया गया अमेरिका सेना ने एक बयान में कहा कि विस्फोट के बाद संघर्ष की कोई खबर नहीं है  

काबुल: काबुल में अमेरिकी बगराम वायु सेना अड्डे के पास चिकित्सा केन्द्र पर बुधवार को एक शक्तिशाली आत्मघाती बम विस्फोट किया गया। अमेरिका सेना ने एक बयान में कहा कि विस्फोट के बाद संघर्ष की कोई खबर नहीं है। लेकिन अमेरिकी सेना ने कहा कि हमलावर ने सैन्य अड्डे के द्वार को निशाना बनाया। हमले में एक महिला की मारे जाने की खबर है हालांकि,सैन्य अड्डा सुरक्षित है।

अमेरिकी सेना के काफिले को बनाया गया निशाना 

इससे पहले आई खबरों में अमेरिकी सेना के काफिले को निशाना बनाने की बात कही गई थी। सेना ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अड्डे के बजाय पास चिकित्सा केन्द्र को निशाना बनाया गया। उत्तरी परवन प्रांत के पुलिस कमांडर जनरल महफूज वालीजादा ने बुधवार तड़के हमला होने की पुष्टी की लेकिन हताहतों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

वहीं प्रांतीय अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर सैनगिन ने बताया कि वहां दो घायल लाए गए हैं लेकिन उनकी नागरिकता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान में अननोन गनमैन का कहर: लश्कर-ए-तैयबा के को-फाउंडर इस आतंकी को लुढ़का दिया!
चौंकाने वाला मामला: पेट दर्द की वजह निकली 20 साल पुरानी गलती, सर्जरी करने वाले डॉ. हैरान