पाकिस्तान: क्वेटा रेलवे स्टेशन पर धमाका, 24 की मौत, CCTV फुटेज आया सामने

Published : Nov 09, 2024, 12:15 PM ISTUpdated : Nov 09, 2024, 01:36 PM IST
Quetta Railway Station

सार

क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में 24 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आत्मघाती बम विस्फोट किया गया। इस हमले में 24 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

 

 

क्वेटा के SSP ऑपरेशन मोहम्मद बलूच ने कहा कि यह आत्मघाती हमला लग रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर उस समय हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। इस घटना से रेलवे के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने तब से इलाके की घेराबंदी कर दी है।

बम विस्फोट घायल कई लोगों की हालत गंभीर

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है। बम विस्फोट की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, पाकिस्तान अलगाववादी विद्रोह से जुझ रहा है। पिछले कुछ समय में इसमें वृद्धि हुई है। इसके उत्तर-पश्चिम में आतंकवादी हमले तेज हो गए हैं।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली विस्फोट की जिम्मेदारी

बलूच लिबरेशन आर्मी ने क्वेटा विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इसके प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा, "हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हैं। शनिवार सुबह क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक पाकिस्तानी सेना इकाई पर फिदायी हमला किया गया। सैनिक इन्फैंट्री स्कूल में एक कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे। इस हमले को बीएलए की फिदायी इकाई मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। आगे की जानकारी जल्द ही मीडिया को दी जाएगी।"

2023 में पाकिस्तान में हुए 789 आतंकी हमले

बता दें कि पाकिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। 2023 में पाकिस्तान में 789 आतंकी हमले हुए थे। इसके चलते 1,524 लोगों की मौत हुई और 1,463 घायल हो गए। यह बीते छह साल में सबसे अधिक है। 2024 में सितंबर में अगस्त की तुलना में आतंकी हमलों में 24 प्रतिशत की कमी आई। अगस्त और जुलाई में इनमें उछाल देखा गया था। 25 सितंबर को क्वेटा में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

कुछ दिनों बाद आतंकवादियों ने पंजगुर में एक निर्माणाधीन घर पर हमला किया था। इससे मुल्तान के सात मजदूर मारे गए। वहीं, हथियारबंद लोगों ने मुसाखेल जिले में एक निजी निर्माण कंपनी के शिविर पर हमला किया था। पिछले महीने बलूचिस्तान के कलात इलाके में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। चार अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- कौन हैं शकेरी, रिवेरा और जोनाथन, ईरान के इशारे पर रची ट्रंप की हत्या की साजिश

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?