क्या स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में हुए धमाके में आतंकी हाथ? क्या बोली पुलिस

Published : Jan 01, 2026, 04:46 PM IST

स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मातम में बदल गया। गुरुवार देर रात 1:30 बजे क्रांस मोंटानाके 'अल्पाइन स्की रिसॉर्ट' में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान धमाका हुआ। विस्फोट में 40 लोग मारे गए हैं, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ।

PREV
15

पुलिस प्रवक्ता गेटान लैथियन के मुताबिक, नए साल के जश्न के बीच 'ले कॉन्स्टेलेशन' नाम के एक बार में सुबह करीब 1:30 बजे आग लगी। पुलिस ने बताया कि आग लगने के समय बिल्डिंग में 100 से ज्यादा लोग थे।

25

पुलिस ने आग लगने का कारण एक ऐसे विस्फोट को बताया, जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि आग तब लगी होगी, जब एक कॉन्सर्ट के दौरान आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने इस धमाके में आतंकी कनेक्शन से इनकार किया है।

35

क्रांस-मोंटाना शहर को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इमरजेंसी टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पतालों में बड़ी संख्या में झुलसे हुए मरीजों को लाया गया है।

45

क्रांस मोंटाना एडवेंचर गेम्स के लिए दुनियाभर में मशहूर टूरिस्ट प्लेस इंटरलाकेन से करीब 100km दूर है। क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत क्षेत्र में स्थित एक लग्जरी स्की रिसॉर्ट है। यह जगह स्विस राजधानी बर्न से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है और यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

55

क्रांस-मोंटाना शहर की जनसंख्या महज 15,000 के आसपास है। लेकिन यह शहर देश के सबसे महंगे क्षेत्रों में शामिल है। रोन घाटी में साउथ की ओर एक ढलान वाले पठार पर स्थित इस जगह पर लोग सर्दी के मौसम में धूप का आनंद लेने आते हैं।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories