गुरु पूर्णिमा पर अमेरिका में पहली बार 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भगवद गीता का पाठ

Published : Jul 04, 2023, 06:28 AM IST
Bhagavad Gita recite

सार

अमेरिका के टेक्सास के एलन ईस्ट सेंटर में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर 10 हजार लोगों ने एक साथ भगवद गीता (Bhagavad Gita) का पाठ किया।

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमेरिका में यह पहली बार हुआ कि 10 हजार लोगों ने एक साथ भगवद गीता (Bhagavad Gita) का पाठ किया।

 

 

एलन ईस्ट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए खास तैयारी की गई थी। मंच पर लगी बड़ी स्कीन पर महाभारत का वह दृश्य दिख रहा था, जिसमें भगवान विष्णु अर्जुन को गीता का ज्ञान देते हैं। गीता पाठ के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हुए। इसके साथ ही महिलाओं ने भी गीता पाठ किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन योग संगीता ट्रस्ट अमेरिका और एसजीएस गीता फाउंडेशन द्वारा किया गया था। यह भगवद गीता पारायण यज्ञ अमेरिका में अपनी तरह का पहला आयोजन था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कंपनियों पर तो गाज गिरी ही, अब अमेरिका जाने वाले छात्रों से ₹60,00000 वसूलेगी ट्रंप सरकार?
Mecca Pact: पहली बार सऊदी में सैनिकों की तैनाती, पाकिस्तान ने भी मौजूदगी मानी, तुर्की भी साथ