Video: एयरस्ट्राइक पर भड़का तालिबान, पाकिस्तान के खिलाफ खाई कसम!

Video: एयरस्ट्राइक पर भड़का तालिबान, पाकिस्तान के खिलाफ खाई कसम!

Published : Dec 26, 2024, 11:12 AM IST

पाकिस्तान और तालिबान के बीच जंग को लेकर आहट सुनाई दे रही है। इस जंग की चिंगारी जहां पाकिस्तान की ओर से भड़काई गई तो वहीं दूसरी ओर तालिबान ने भी तगड़ा जवाब देने की कसम खा ली है।

दुनिया के कई हिस्सों में इन दिनों माहौल बिगड़ा सा दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर चल रहे युद्ध के बीच एक नई जंग की आहट सुनाई देने लगी है। इस जंग को लेकर चिंगारी भी पिछले दिनों भड़क चुकी है। यह बात पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान की हो रही है। यहां तनाव चरम पर है। मंगलवार को स्थिति उस दौरान और भी बिगड़ गई जब अफगानिस्तान के पूर्व पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई। हमले में 46 लोगों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। हमले के बाद तालिबान की ओर से पाकिस्तान को खुली चुनौती दी गई है। तालिबान का कहना है कि वह बदला जरूर लेगा। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान और तालिबान की ओर से आए दिन एक दूसरे पर हमले किए जाते हैं। लेकिन मंगलवार को एयरस्ट्राइक में कई मकान ध्वस्त हो गए। प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि ये हमले 4 जगहों पर किए गए और इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शिकार हुए। पाकिस्तान ने यह हमला कर तालिबान को सीधे तौर पर चुनौती देने का काम किया है। तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने कहा पाकिस्तान को ये समझना चाहिए कि यह किसी समस्या का समाधान नहीं है। इस्लामी अमीरात इस क्रूर कार्रवाई का तगड़ा जवाब देगा। हम इसका बदला जरूर लेंगे। 
 

03:06सस्ता तेल तो है शुरुआत, Iran America Ceasefire से भारत को मिलेंगे ये बड़े फायदे
03:04Iran Israel Us War : 8 पुलों की हिट लिस्ट... सामने आया ईरान का तबाही मचाने वाला प्लान!
03:03Iran vs Us Israel War : क्या हैं ईरान की 3 सबसे सॉलिड डिमांड? इनके पूरा होते ही थम जाएगा युद्ध
03:07Who is Alireza Arafi : खामेनेई की मौत के तुरंत बाद अलीरेजा अराफी को ईरान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
03:01PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
03:06कौन है बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत विदेश मंत्री शमा, PM से ज्यादा मैडम के चर्चे
03:03बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?
03:09US India Partnership : अमेरिका को फिर याद आया भारत, चीन को घेरने की बड़ी तैयारी
03:09UAE President India Visit : अचानक New Delhi क्यों पहुंचे राष्ट्रपति Mohammed Bin Zayed al-Nahyan?
03:09USS Abraham Lincoln : ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा करने वाला है अमेरिका?