
Thailand Cambodia Border clash: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद ने शुक्रवार को खतरनाक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों ने दूसरे दिन भी रॉकेट, टैंक और जेट विमानों से लगातार एक दूसरे पर हमला बोला। उधर, थाईलैंड में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचयचाई (Phumtham Wechayachai) ने चेतावनी दी कि हालात बेकाबू हुए तो यह जंग में बदल सकता है।
यह भी पढ़ें: भारत-मालदीव के रिश्तों में नई मजबूती: PM मोदी बोले- हमेशा रहा है फ्रेंडशिप फर्स्ट
थाईलैंड की सीमा पर आठ जिलों में मार्शल लॉ (Martial Law) लागू कर दिया गया है। थाई सेना के मुताबिक शुक्रवार सुबह 4 बजे (स्थानीय समय) फिर से तीन जगहों पर संघर्ष शुरू हुआ जिसमें कंबोडिया की सेना ने BM-21 रॉकेट सिस्टम और फील्ड आर्टिलरी से हमला किया। जवाब में थाई सेना ने भी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: बनारसी-चंदेरी से कोल्हापुरी तक...India-UK डील से कैसे 'ब्रांड इंडिया' बना ग्लोबल
थाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें एक सैनिक और 14 नागरिक शामिल हैं। जबकि 46 अन्य घायल हुए हैं। कंबोडिया के ओद्दर मींचेई प्रांत (Oddar Meanchey) में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि हुई है और पांच लोग घायल हैं। कंबोडियाई सैनिकों और नागरिकों को स्थानीय अस्पतालों में उपचार करते देखा गया है। AFP के अनुसार, समरोंग शहर (Samraong) में गोलाबारी के बीच लोग अपने बच्चों और सामान के साथ भागते दिखे।
थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नदेज बलनकुरा (Nikorndej Balankura) ने कहा कि यदि कंबोडिया वार्ता के लिए तैयार हो तो थाईलैंड भी है और इस प्रक्रिया में मलेशिया की भूमिका का भी स्वागत होगा। मलेशिया फिलहाल ASEAN का चेयर है। लेकिन कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट (Hun Manet) ने कहा कि थाईलैंड पहले ही प्रस्तावित संघर्षविराम से पीछे हट चुका है।
गुरुवार को लड़ाई छह जगहों पर केंद्रित रही जिनमें दो प्राचीन मंदिरों के आसपास भी टैंक और जमीनी सैनिक भिड़ते दिखे। थाईलैंड ने आरोप लगाया कि कंबोडिया ने नागरिक ढांचों पर हमला किया जिसमें एक अस्पताल और पेट्रोल स्टेशन शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई है जबकि चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कहा कि मौतें बेहद दुखद हैं और दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।