इस देश में सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता, बना तीसरा एशियाई कंट्री

Published : Jan 24, 2025, 04:43 PM IST
इस देश में सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता, बना तीसरा एशियाई कंट्री

सार

ताइवान और नेपाल के बाद समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला थाईलैंड तीसरा एशियाई देश बन गया है।

बैंकॉक: थाईलैंड में समलैंगिक और ट्रांसजेंडर विवाह को कानूनी मान्यता मिलने के बाद हजारों जोड़ों ने शादी रचाई है। नए कानून के तहत, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी LGBTQ+ जोड़े अब अपना विवाह पंजीकृत करा सकते हैं। ताइवान और नेपाल के बाद, थाईलैंड समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला तीसरा एशियाई देश है।

पिछले जून में संसद में हुए मतदान में समलैंगिक विवाह विधेयक पारित किया गया था। सितंबर में राजा ने इस कानून को मंजूरी दी और 120 दिन बाद यह लागू हो गया। सभी विवाहित जोड़ों को अब गोद लेने और उत्तराधिकार का अधिकार होगा। इस कानून के तहत, सुमाली सुदसैनेट (64) और तनफोन चोखोंगसुंग (59) नामक समलैंगिक जोड़ा सबसे पहले विवाह के बंधन में बंधा। पारंपरिक परिधानों में हजारों जोड़े बैंकॉक प्राइड द्वारा आयोजित सामूहिक LGBTQ+ विवाह समारोह में शामिल हुए।

थाई अभिनेता अपिवात सयरी और सपन्यो भी बैंकॉक के रजिस्ट्री कार्यालय में शादी करने वालों में शामिल थे। उन्हें विवाह प्रमाण पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा, 'दशकों के संघर्ष के बाद, आज एक उल्लेखनीय दिन है।'

नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, स्वीडन, पुर्तगाल, आइसलैंड, अर्जेंटीना, डेनमार्क, ब्राजील, फ्रांस, उरुग्वे, न्यूजीलैंड, लक्ज़मबर्ग, आयरलैंड, कोलंबिया, फिनलैंड, माल्टा, जर्मनी सहित कई देशों ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बैटरी से निकली चिंगारी ने ली 20 जान, एक प्रेगनेंट महिला भी शामिल- देखें इंडोनेशिया आग का VIDEO
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह