तालिबानी मंत्री ने दी खुली धमकी, सरकार का विरोध करने वालों की जाएगी जान

Published : Mar 13, 2023, 10:39 AM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 10:46 AM IST
Taliban minister

सार

तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने धमकी दी है कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने वाले लोग मौत के लायक हैं। सरकार ऐसे लोगों को सख्ती से दबा देगी।

काबुल। तालिबान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने खुली धमकी दी है कि जो लोग सरकार का विरोध करेंगे, उनकी जान जाएगी। उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार को अस्थिर करने वाले मौत के लायक हैं।

तालिबान सरकार का विरोध करने वालों को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा कि जो लोग सरकार को कमजोर करना चाहते हैं वे मौत के लायक हैं। कंधार में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बोलकर , लिखकर या व्यवहार से सरकार के खिलाफ विद्रोह करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

समस्याएं पैदा करने वालों से मुकाबला कर रही सरकार

मंत्री नदीम ने कहा कि जो लोग बाहरी लोगों के कहने पर अफगानिस्तान के लोगों के लिए समस्याएं खड़ी करते हैं, उनका मुकाबला करने के लिए सरकार तैयार है। सरकार ऐसे लोगों को दबा देगी। दूसरी ओर अफगानिस्तान के सामाजिक विश्लेषक शम्स कामरान ने कहा, "हम चाहते हैं कि हर विवाद का समाधान बातचीत से हो। यहां तक कि लड़ाई का समाधान भी बातचीत से होना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- दूसरे अमेरिकी बैंक के ढहने पर बोले राष्ट्रपति बाइडेन- गड़बड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई

तालिबान के सत्ता में आने के बाद गहरा गया है मानव संकट

गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी और तालिबान के सत्ता में वापसी के बाद मानव संकट गहरा गया है। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के लोगों के मानवाधिकार हनन की खबर आए दिन आती रहती हैं। महिलाओं के काम करने पर पाबंदी लगा दी गई है। ग्रेड 7 के बाद लड़कियों की पढ़ाई पर रोक है। अफगानिस्तान में 530 से अधिक दिनों से ग्रेड 7 से आगे की पढ़ाई लड़कियों के लिए बंद है। लोग लड़कियों की पढ़ाई फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वे तालिबान से मांग कर रहे हैं कि लड़कियों के लिए स्कूल फिर से खोले जाएं।

यह भी पढ़ें- उत्तर कोरिया ने अमेरिका को दिखाया दम, परमाणु हमला करने में सक्षम मिसाइलों को पनडुब्बी से किया टेस्ट

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इथियोपिया की संसद में हाथ जोड़कर क्या बोले PM Modi? गूंज उठीं तालियां
अब खत्म होगा युद्ध! NATO में शामिल नहीं होगा यूक्रेन लेकिन Zeleneski ने रखी एक बड़ी शर्त