
Dangerous Dog Breeds: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर के नगर निकायों को रिहायशी इलाकों में रहने वाले सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने का आदेश दिया है। इसके चलते बड़ी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों और बुजुर्गों पर हमला किए जाने का हवाला देते हुए कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है। वहीं, पशु प्रेमियों ने इसकी आलोचना की है। इस बहस के बीच आइए कुत्ता के 10 सबसे खतरनाक नस्ल के बारे में जानते हैं।
अमेरिकन पिट बुल टेरियर: ये मूल रूप से अमेरिका के हैं। बहुत अधिक आक्रामक होते हैं। हमला करने में समय नहीं लगाते। ये ताकतवर भी होते हैं, जिसके चलते अक्सर गंभीर हमले करते हैं।
रॉटवीलर: रॉटवीलर मूल रूप से जर्मनी का है। यह अपने मालिक और उसकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर बहुत गंभीर रहता है। कुत्तों के हमले की रिपोर्ट में दूसरे स्थान पर इसका नाम है।
जर्मन शेफर्ड: जर्मन शेफर्ड मूल रूप से जर्मनी का है। यह बुद्धिमान और आक्रामक होता है। इसका इस्तेमाल गार्ड डॉग के रूप में ज्यादा होता है। पुलिस और सेना द्वारा भी इन्हें इस्तेमाल किया जाता है।
अमेरिकन बुलडॉग: यह कुत्ता बहुत ताकतवर होता है। बहुत जल्द आक्रमण कर देता है। इसके हमले घातक होते हैं।
बुलमास्टिफ: ब्रिटिश मूल का यह कुत्ता आकार में बड़ा और निडर होता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर घर की सुरक्षा के लिए होता है। यह आक्रामक होने पर गंभीर नुकसान पहुंचाता है।
साइबेरियन हस्की: रूस के साइबेरिया में मूल रूप से पाए जाने वाला यह कुत्ता बेहद समझदार होता है। यह अपने मालिक की रक्षा के लिए आक्रमण करने से पीछे नहीं रहता।
अलास्का मालाम्यूट: अमेरिका के अलास्का में रहने वाला यह कुत्ता बड़ा और शक्तिशाली होता है। यह शिकार कुत्ता है। इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है।
चाउ चाउ: चीनी मूल का यह कुत्ता शरीर से मजबूत होता है। यह आक्रामक और अति-सुरक्षात्मक प्रवृत्ति का होता है। जरा भी खतरा महसूस हो तो यह हमला कर देता है।
यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे कुत्ते, पहले वाले की कीमत में खरीद सकते हैं दो रोल्स रॉयस कार
अकिता: जापान का यह कुत्ता बेहद वफादार होता है। यह सुरक्षात्मक, शिकार करने की प्रबल प्रवृत्ति वाला है। स्वतंत्र और जिद्दी स्वभाव का होता है।
प्रेसा कैनारियो: स्पेन के कैनरी द्वीप में मूल रूप से मिलने वाला यह कुत्ता पालतू जानवरों की रक्षा और लड़ाई के लिए पाला जाता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।