दुनिया के 10 सबसे महंगे कुत्ते की बात करें तो तिब्बती मास्टिफ टॉप पर आता है। यह आकार में बड़ा और ताकतवर कुत्ता है। रखवाली के काम आता है। बाघ और तेंदुआ जैसे शिकारी जानवर भी इससे टकराने से बचते हैं।

Most Expensive Dog Breeds: कुत्ता को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। प्राचीन काल से इंसान कुत्तों को पाल रहे हैं। इनकी कई नस्ल दुर्लभ हैं। दुनिया के सबसे कीमती कुत्तों की बात करें तो तिब्बती मास्टिफ पहले नंबर पर हैं। 2014 में ऐसा एक कुत्ता 17 करोड़ रुपए में बिका था। इतने में आप दो रोल्स-रॉयस कार खरीद सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुनिया के 10 सबसे महंगे कुत्ते

तिब्बती मास्टिफ, 1.75 लाख से करोड़ों रुपए

तिब्बती मास्टिफ सबसे महंगी कुत्तों की नस्लों की लिस्ट में टॉप पर है। इसकी कीमत 1.75 लाख से करोड़ों रुपए तक हो सकती है। 2014 में एक चीनी व्यवसायी ने एक तिब्बती मास्टिफ पिल्ले के लिए 1.95 मिलियन डॉलर (17 करोड़ रुपए से अधिक) खर्च किए थे। नर तिब्बती मास्टिफ कुत्ता का वजन 72kg तक होता है। खतरनाक इतना कि बाघ भी टकराने से बचते हैं। इनका काम भेड़ियों व तेंदुओं को पालतू जानवरों से दूर रखना और घरों की रक्षा करना है। ये मूल रूप से नेपाल और चीन के हैं।

चेकोस्लोवाकियन वुल्फडॉग, 43.80 लाख रुपए

चेकोस्लोवाकियन वुल्फडॉग चेकोस्लोवाकिया का राष्ट्रीय कुत्ता है। यह दुर्लभ है। इसकी कीमत करीब 50 हजार डॉलर (43.80 लाख रुपए) है। यह जर्मन शेफर्ड और कार्पेथियन भेड़ियों के क्रॉस से विकसित हुआ है।

सैमोयड, 12.26 लाख रुपए 

खूबसूरत सैमोयड साइबेरिया की एक प्राचीन नस्ल है। इसे स्लेज खींचने और रखवाली के लिए पाला जाता है। शुद्ध नस्ल के सैमोयड पिल्ले की कीमत लगभग 14,000 डॉलर (12.26 लाख रुपए से अधिक) होती है।

लोचेन, 10 लाख रुपए

लोचेन 500 से ज्यादा सालों से यूरोप में सबसे लोकप्रिय टॉय डॉग में से एक रहा है। 1970 के दशक की शुरुआत में दुनिया में केवल 65 लोचेन बचे थे। संरक्षण प्रयासों ने इस कुत्ते को वापस लाने में मदद की। यह अब भी दुर्लभ है। इसलिए, एक लोचेन पिल्ले की कीमत 12 हजार डॉलर (10 लाख रुपए से अधिक) हो सकती है।

चाउ चाउ, 9.63 लाख रुपए

चीन में जन्मा चाउ चाउ दुनिया के सबसे पुराने और दुर्लभ कुत्तों में से एक है। इसके एक पिल्ले की कीमत लगभग 11,000 डॉलर (9.63 लाख रुपए) है। इस कुत्ते का पालन-पोषण महंगा है।

अजवाख, 8.32 लाख रुपए

अजवाख शिकारी कुत्ता है। यह बेहद तेज रफ्तार से दौड़ता है। छरहरे शरीर के इस कुत्ते की छाती चौड़ी और कमर पतली होती है। यह दुर्लभ है, जिसके चलते कीमत 9500 डॉलर (8.32 लाख रुपए) तक हो सकती है।

रॉटवीलर, 7.88 लाख रुपए

शुद्ध नस्ल के रॉटवीलर की कीमत 9 हजार डॉलर (7.88 लाख रुपए) तक हो सकती है। इसके लिए वंशावली मायने रखती है। जर्मनी से बाहर इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

कैनेडियन एस्किमो, 7.66 लाख रुपए

कैनेडियन एस्किमो दुनिया की सबसे पुरानी और दुर्लभ कुत्तों की नस्लों में से एक है। थुले लोग इस कामकाजी कुत्ते को लगभग 1,000 साल पहले साइबेरिया से उत्तरी अमेरिका लाए थे। अनुमान के अनुसार केवल लगभग 300 शुद्ध नस्ल के कैनेडियन एस्किमो कुत्ते बचे हैं। इसके पिल्ले की कीमत 8750 डॉलर (7.66 लाख रुपए) तक हो सकती है।

डोगो अर्जेंटीनो, 7 लाख रुपए

डोगो अर्जेंटीनो को अर्जेंटीनी मास्टिफ भी कहा जाता है। यह बड़ा, सफेद और खूंखार कुत्ता है। इसे जंगली सूअर जैसे बड़े जानवरों का शिकार करने के लिए पाला जाता है। डोगो अर्जेंटीनो को दुनिया की सबसे खतरनाक नस्लों में से एक माना जाता है और कई देशों में प्रतिबंधित हैं। इसके एक पिल्ले की कीमत 8000 डॉलर (7 लाख रुपए) तक होती है।

फराओ हाउंड, 6.57 लाख रुपए

फराओ हाउंड प्राचीन मिस्र की कब्रों में पाए जाने वाले कुत्तों के चित्रों से काफी मिलता-जुलता है। इसे सबसे पहले प्राचीन मिस्र में ही विकसित किया गया था। बाद में माल्टा ले जाया गया, जहां यह फला-फूला। इसकी कीमत 7500 डॉलर (6.57 लाख रुपए) तक हो सकती है।