Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक मुंबई और जामनगर आएंगे। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सहयोग, रिलायंस रिफाइनरी और निवेश के एजेंडे की पूरी जानकारी पढ़ें।

Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो एक बार फिर भारत यात्रा पर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, रुबियो 17 से 22 अक्टूबर के बीच भारत के मुंबई और गुजरात के जामनगर का दौरा करेंगे। इस साल मई में नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद यह उनका दूसरा भारत दौरा है। इस यात्रा का मुख्य मकसद भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक रिश्तों को नई ऊंचाई देना, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना और खास तौर पर एनर्जी सेक्टर में सहयोग को और गहरा करना है।

रुबियो भारत दौरा शेड्यूल: समरकंद से होकर मुंबई और जामनगर पहुंचेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

  • उज्बेकिस्तान यात्रा: भारत आने से पहले मार्को रुबियो समरकंद जाएंगे, जहां वे C5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इसमें मध्य एशियाई देशों (उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गिज गणराज्य) के प्रतिनिधियों के साथ रणनीतिक बातचीत होगी।
  • बिजनेस डेलिगेशन: उज्बेकिस्तान दौरे में उनके साथ 200 से अधिक अमेरिकी व्यापारिक दिग्गजों का प्रतिनिधिमंडल भी रहेगा, जिसका उद्देश्य अमेरिका और मध्य एशिया के बीच व्यापार को बढ़ावा देना है।
  • भारत में उच्चस्तरीय बैठकें: भारत पहुंचने के बाद रुबियो वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों और कई शीर्ष बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे ताकि द्विपक्षीय निवेश और व्यापारिक मौकों को गति दी जा सके।

मार्को रुबियो का भारत दौरा: तारीख और शहर

  • अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को रुबियो की यात्रा की जानकारी दी। इस साल मई के बाद यह उनका दूसरा भारत दौरा होगा।
  • इससे पहले वह नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मेजबानी में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे।

इस बार उनके कार्यक्रम में दो शहर खास हैं:

  • मुंबई: रुबियो यहां सरकारी अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं। बातचीत का प्रमुख उद्देश्य रणनीतिक संबंधों और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाना होगा।
  • जामनगर: यहां रिलायंस इंडस्ट्रीज की विशाल रिफाइनरी स्थित है। ऊर्जा सहयोग के लिहाज से इस शहर का दौरा अहम माना जा रहा है।

जामनगर दौरा क्यों है खास? रिलायंस रिफाइनरी और अमेरिकी प्रोजेक्ट पर बनेगी बात

  • दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी: जामनगर में रिलायंस की रिफाइनरी मौजूद है, जो 1.4 मिलियन बैरल रोजाना कच्चा तेल प्रोसेस करने की क्षमता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-साइट फैसिलिटी है।
  • टेक्सास रिफाइनरी प्रोजेक्ट: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च में घोषणा की थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश से अमेरिका 50 साल में अपनी पहली नई रिफाइनरी बनाएगा।
  • 300 अरब डॉलर का निवेश: यह ऐतिहासिक प्रोजेक्ट टेक्सास के ब्राउनस्विले में 300 अरब डॉलर की लागत से तैयार किया जाना प्रस्तावित है, जिसके चलते रुबियो का जामनगर दौरा ऊर्जा क्षेत्र के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।