गोहाना में शादी टूटने पर विवाद गहरा गया है। वधू पक्ष ने दहेज में कार मांगने का आरोप लगाया। वहीं दूल्हे ने इसे नकारते हुए वधू पक्ष पर 32 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वह अब भी शादी को तैयार है।
हरियाणा के गोहाना में शादी से जुड़ा विवाद अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल कुलदीप की शादी 20 नवंबर को सोनीपत के ममचंद वाटिका में होनी थी, लेकिन दहेज और गाड़ी की मांग के आरोपों के बीच शादी नहीं हो सकी और बारात वापस लौट गई। दुल्हन पक्ष की ओर से दहेज में Brezza कार मांगने के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है। अब दूल्हे कुलदीप ने कैमरे पर आकर अपना पक्ष रखा है। कुलदीप का दावा है कि उन्होंने कभी गाड़ी या दहेज की मांग नहीं की। उन्होंने उल्टा दुल्हन पक्ष पर 32 लाख रुपये मांगने और बारात को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। कुलदीप का कहना है कि वह आज भी दुल्हन से शादी करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते लड़की भी इसके लिए राजी हो। आखिर उस रात हुआ क्या था? सुनिए दूल्हे की पूरी कहानी।















