तोशखाना केस : 8.5 Cr की घड़ी, सोने की AK-47 सहित करोड़ों के गिफ्ट को इमरान खान ने औने-पौने दामों में बेचा

Published : Oct 21, 2022, 06:23 PM ISTUpdated : Oct 21, 2022, 07:47 PM IST
तोशखाना केस : 8.5 Cr की घड़ी, सोने की AK-47 सहित करोड़ों के गिफ्ट को इमरान खान ने औने-पौने दामों में बेचा

सार

पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने तोशाखाना केस में इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य करार दिया है। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। बता दें कि इमरान खान पर विदेशों से मिले उपहारों को चुराने के साथ ही उन्हें बेचने के भी आरोप लगे हैं। अगर दोष साबित हो जाते हैं तो इमरान खान जेल भी जाना पड़ सकता है।

Toshakhana Case: पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने तोशाखाना केस में इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य करार दिया है। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। बता दें कि इमरान खान पर विदेशों से मिले उपहारों को चुराने के साथ ही उन्हें बेचने के भी आरोप लगे हैं। अगर दोष साबित हो जाते हैं तो इमरान खान जेल भी जाना पड़ सकता है। दूसरी ओर, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का कहना है कि वो इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। 

इमरान खान को मिले क्या-क्या गिफ्ट?
इमरान खान पर आरोप है कि प्रधानमंत्री रहने के दौरान उन्होंने तोशखाना में जमा गिफ्ट्स को औने-पौने दाम देकर खरीद लिया और बाद में उन्हें महंगे दामों में बेचा। इसमें दुनिया के अलग-अलग देशों ने इमरान खान को मिलीं रोलेक्स की 7 घड़ियों के साथ दूसरी मंहगी घड़ियां, सोने और हीरे के गहने, महंगे पेन, सोने की कफ लिंक, अंगूठी, लाखों रुपए के डिनर सेट शामिल हैं। 

सबसे महंगा गिफ्ट साढ़े 8 करोड़ की घड़ी : 
इमरान खान को विदेशों से जो गिफ्ट मिले, इनमें सबसे कीमती गिफ्ट रोलेक्स की एक गोल्डन घड़ी थी। पाकिस्तान सरकार ने इसकी कीमत 8 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी थी। इस घड़ी को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद ने 18 सितंबर, 2018 को इमरान खान को दिया था। इमरान खान ने इस घड़ी को लेने के लिए पाकिस्तानी तोशखाना में महज 1 करोड़ 70 लाख रुपए ही जमा करवाए थे। 

गिफ्ट में सोने की AK-47 भी मिली : 
सऊदी क्राउन प्रिंस ने इमरान खान को एक गोल्ड प्लेटेड क्लाशनिकोव (एके-47) भी गिफ्ट की थी। इस एके-47 को जनवरी, 2019 में पाकिस्तान के दौरे पर आए सऊदी अरब के प्रिंस फहद बिन सुल्तान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने इमरान खान को दिया था। इस AK-47 का भी पता नहीं चला है कि इमरान ने उसे किसे बेच दिया। सरकारी रिकॉर्ड में तो तोशखाना में इस रायफल की एंट्री ही नहीं है। बता दें कि इस रायफल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। 

इमरान खान को गिफ्ट में मिली ये कीमती चीजें : 

गिफ्टकीमत (रुपए में)
रोलेक्स वॉच8.5 करोड़
कफ लिंक की जोड़ी56 लाख रुपए
हीरे की अंगूठी 87 लाख रुपए
जेंट्स रोलेक्स वॉच 9 लाख रुपए
लेडिज रोलेक्स वॉच 4 लाख रुपए
आईफोन 2 लाख 10 हजार रुपए
सोने का पेन15 लाख रुपए
गोल्ड AK-47कीमत का पता नहीं
गोल्ड पेन

15 लाख रुपए

जेंट्स सूट30 हजार रुपए
परफ्यूम रूबी40 हजार रुपए
2 परफ्यूम Bvlagri Company56000 रुपए
माउंट ब्लैंक बॉल पेन18 हजार रुपए

क्या है तोशखाना केस : 
पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी का आरोप है कि इमरान खान ने अपने कार्यकाल के दौरान अलग-अलग देशों से मिले गिफ्ट को बेच दिया था। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने पाकिस्तान सरकार के कोषागार (तोशाखाना) से 14.2 करोड़ रुपए के 112 उपहारों को सिर्फ 4 करोड़ रुपए देकर हड़प लिया था। बाद में इन गिफ्ट्स को महंगे दामों में बेच दिया।

विदेशों से मिलने वाले गिफ्ट को लेकर पाकिस्तान में क्या हैं नियम?
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या दूसरे पद पर रहने वाले लोगों मिले गिफ्ट की जानकारी नेशनल आर्काइव को देनी होती है। इन्हें तोशखाना (कोषागार) में जमा कराना होता है। अगर तोहफा 10 हजार रुपए से ज्यादा का है तो बिना कोई पैसा चुकाए जिसे ये मिला है वो रख सकता है। तोहफा 10 हजार रुपए से ज्यादा का है तो 20% कीमत देकर गिफ्ट अपने पास रख सकते हैं। लेकिन अगर इसकी कीमत 4 लाख रुपए से ज्यादा है तो इसे सिर्फ वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) या सदर-ए-रियासत (राष्ट्रपति) ही खरीद सकते हैं। अगर कोई नहीं खरीदता तो इसकी नीलामी की जाती है।

ये भी देखें : 

पाकिस्तान: इमरान खान अयोग्य घोषित, चुनाव आयोग के बाहर हुई फायरिंग

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?