
Philippines Fengshen Storm: उत्तर और मध्य फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान फेंगशेन ने काफी नुकसान किया है। इस तूफान में अब तक कम से कम 7 लोग मारे गए हैं। तेज बारिश और तेज हवाओं की वजह से 22,000 से ज्यादा लोग बाढ़ और भूस्खलन के खतरे वाले इलाकों से सुरक्षित जगहों पर चले गए। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार देर रात फेंगशेन उत्तर फिलीपींस के लूजोन से होकर दक्षिण चीन सागर की तरफ बढ़ गया। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 65 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी।
सरकारी आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया है कि फेंगशेन तूफान में अब तक 7 लोग मारे गए हैं। मध्य कैपिज प्रांत के रोक्सास शहर में समुद्र का हाई टाइड आने से कई गांवों में बाढ़ बढ़ गई। राहत और बचाव टीमों ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रोक्सास में बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति डूबकर मर गया, जबकि पूर्वी क्यूजोन प्रांत के पिटोगो कस्बे में एक झोपड़ी पर पेड़ गिरने से 2 बच्चे और 3 अन्य लोग मारे गए।
यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: नेतन्याहू ने गाजा पर हमले का आदेश दिया, जवाब में क्या बोला हमास
सरकारी एजेंसी ऑफिस ऑफ सिविल डिफेंस के अनुसार, रविवार को आए इस तूफान में 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग अभी भी लापता हैं। OCD प्रवक्ता जुनी कास्टिलो ने बताया कि क्वेजोन प्रांत के पिटोगो नगर में एक बड़ा पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हुई, जबकि 3 लोग वेस्टर्न विसायस क्षेत्र में मारे गए। इस तूफान से पूरे देश में लगभग 15,000 परिवार यानी करीब 30,000 लोग प्रभावित हुए। अब तक 22,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। फेंगशेन के कारण मध्य और दक्षिणी फिलीपींस में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं देखी गई हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार सुबह तक तूफान देश की सीमाओं से बाहर निकल जाएगा। गौरतलब है कि फिलीपींस में हर साल औसतन 20 तूफान आते हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।