ट्रंप की रैली में जुटे कम लोग; बोले, तुम बस 15 हजार, भारत में 1 लाख लोगों ने किया था स्वागत

Published : Mar 01, 2020, 04:41 PM IST
ट्रंप की रैली में जुटे कम लोग; बोले, तुम बस 15 हजार, भारत में 1 लाख लोगों ने किया था स्वागत

सार

भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भव्य स्वागत को नहीं भूल पा रहे हैं। ट्रंप ने शनिवार को एक रैली कहा कि यहां तो बस 15 हजार लोग जुटे हैं, लेकिन जब मैं भारत गया था तो वहां एक लाख से ज्यादा लोग आए थे।

वाशिंगटन. भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका वापस लौटन के बाद भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए भव्य स्वागत को नहीं भूल पा रहे हैं। जिसका नतीजा है कि ट्रंप शनिवार को एक रैली कहा कि यहां तो बस 15 हजार लोग जुटे हैं, लेकिन जब मैं भारत गया था तो वहां एक लाख से ज्यादा लोग आए थे। 

पूछा- क्या आपने देखा वहां एक लाख लोग आए थे 

साउथ कैरोलाइना में शनिवार को एक रैली में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मुझे यह बात कहने में झिझक हो रही है कि भारत में 129,000 सीट वाले स्टेडियम में इतने लोग जुटे थे। क्या आप लोगों ने देखा? पूरी जगह भरी पड़ी थी। लगभग एक लाख लोग वहां आए। वह क्रिकेट स्टेडियम था और यहां से तीन गुना बड़ा था। 

पीएम मोदी महान व्यक्ति है 

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, पीएम मोदी महान व्यक्ति हैं, जिन्हें हिंदुस्तान के लोग काफी प्यार करते हैं। रैली में मौजूद लोगों की संख्या पर उन्होंने कहा, यहां भी अच्छी खासी भीड़ है और मुझे भीड़ के बारे में बात करना अच्छा लगता है क्योंकि मेरे लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। 50 से 60 हजार लोगों की इस जगह पर मात्र 15 हजार लोग जुटे हैं। 

ट्रंप ने कहा, भारत सवा अरब की आबादी है और यहां 35 करोड़ लोग रहते हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि यहां मौजूद भीड़ भी मुझे पसंद है और वहां के लोग भी मुझे पसंद आए। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Saudi Air Defense: रियाद और दक्षिणी इलाके पर हूती विद्रोहियों का ड्रोन-मिसाइल हमला, सऊदी एयर डिफेंस ने किया नाकाम
US Israel Iran: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, इजरायल के साथ मिलकर बनाया प्लान