जापान : 7.2 तीव्रता के भूकंप से फट गईं सड़कें, सूनामी का अलर्ट, कई जगहों पर रोक दी गईं ट्रेनें

Published : Mar 20, 2021, 04:38 PM ISTUpdated : Mar 20, 2021, 04:39 PM IST
जापान : 7.2 तीव्रता के भूकंप से फट गईं सड़कें, सूनामी का अलर्ट, कई जगहों पर रोक दी गईं ट्रेनें

सार

जापान की समुद्री सीमा से सटे मियागी प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद कई इलाकों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किमी. गहराई में था। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी का कहना है कि तोहोकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन लाइन पर सेवाएं शनिवार के भूकंप के बाद निलंबित कर दी गई हैं। 

60 किमी गहराई में था केंद्र
एएफपी के मुताबिक, भूकंप मियागी क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूंकप के बाद न्यूक्लियर प्लांट्स का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा लोकल रेलवे ने ट्रेन सेवाओं को रोक दिया है, जिसमें शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा भी शामिल है। 

10 साल पहले आया था 9 तीव्रता का भूकंप
बता दें कि करीब 10 साल पहले 11 मार्च, 2011  को जापान में 9 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया था, जिसके बाद सुनामी आई। उस सुनामी ने कइयों की जाने ले ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद तटीय इलाकों में रहने वाले लोग ऊंची जगहों पर चले गए हैं। मियागी के आबदा प्रबंधन कार्यालय ने अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी है।

समुद्र किनारे रहने वाले कुछ लोगों ने कहा कि शनिवार शाम को एडवाइजरी जारी होने के बाद वे ऊंचाई वाली जगह पर चले गए। एक ने भूकंप के बारे में बताया, मुझे 10 साल पहले आए भूकंप की याद आ गई। 2011 के विशाल भूकंप और सुनामी के दौरान मियागी प्रान्त को भारी नुकसान हुआ था। 15,000 से अधिक लोग मारे गए।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चीन-पाकिस्तान के उड़े होश! ओमान से गुजरात की इस मेगा पाइपलाइन के पीछे क्या है महाप्लान?
रावलकोट शवगृह के बाहर से भड़की वो चिंगारी, जिसने पूरे PoK को बारूद के ढेर पर बिठाया!