
लुसाका (युगांडा)। 12 पत्नियों से 102 बच्चे पैदा करने वाले मूसा हसहया नाम के व्यक्ति ने कहा है कि अब वह कोई और बच्चा पैदा नहीं करेगा। उसने यह फैसला बढ़ती महंगाई के चलते लिया है। मूसा हसहया युगांडा के लुसाका का रहने वाला है।
युगांडा में पुरुष को एक से अधिक महिला के साथ विवाह करने की छूट है। इस छूट का लाभ उठाते हुए हसहया ने 12 महिलाओं से शादी कर ली। इन महिलाओं से उसे 102 बच्चे हुए। महंगाई के चलते इतना बड़ा परिवार चलाना मुश्किल हुआ तो हसहया ने अपनी पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियां खाने के लिए कह दिया है। 67 साल के मूसा का कहना है कि उसके पास आमदनी के श्रोत सीमित हैं। वह किसान है। उसकी आमदनी नहीं बढ़ रही है। इसलिए वह एक और बच्चा पैदा करना नहीं चाहता।
मूसा का परिवार 12 बेडरूम वाले घर में रहता है। एक घर में पत्नियों को रखने से मूसा को अपनी पत्नियों की निगरानी करने में आसानी होती है ताकि वे गांव के दूसरे पुरुषों के साथ भाग नहीं पाएं। मूसा का कहना है कि वह अपने 102 बच्चों को ठीक तरह से पहचानता है और सभी के नाम उसे याद हैं, लेकिन उसे अपने 568 पोते-पोतियों में से प्रत्येक को पहचानने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
16 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी
मूसा की पहली शादी 16 साल की उम्र में 1921 में हनीफा नाम की लड़की से हुई थी। विवाह के बाद उसने स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी थी। दो साल बाद उसे पहली बेटी हुई। उस वक्त तक मूसा अपने समाज का जानामाना कारोबारी और गांव का मुखिया बन गया था।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: अपने ही परिवार की लड़की से किया रेप, बच्चा पैदा हुआ तो मिली उम्रकैद, शादी करने पर कोर्ट ने छोड़ा
मूसा ने कहा कि आमदनी अच्छी थी इसलिए उसने और अधिक महिलाओं से विवाह कर अपना परिवार बढ़ाने का फैसला किया था। अब 102 बच्चे पैदा करने के बाद मूसा सरकारी सहायता मांग रहा है। वह अपने सभी बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। उनकी सबसे छोटी पत्नी जुलाइका 11 बच्चों की मां हैं। जुलाइका ने कहा कि अब गर्भ निरोधक गोलियां ले रही हैं। मूसा का सबसे छोटा बच्चा छह साल का है और सबसे बड़ा बेटा 51 साल का है। वह मूसा की पत्नी जुलाइका से करीब 20 साल बड़ा है।
यह भी पढ़ें- चीन के श्मशानों में लाशों का अंबार, कोई शव उठाने वाला नहीं; इस काम के लिए अब की जा रहीं भर्तियां
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।