महिला जेल अधिकारी ने वर्दी में कैदी संग किया सेक्स, वीडियो वायरल हुआ तो मुश्किल में फंसी जान

Published : Jul 01, 2024, 10:05 AM IST
UK Woman prison officer

सार

यूके की एक महिला जेल अधिकारी ने कैदी के साथ सेक्स किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

लंदन। यूके की एक महिला जेल अधिकारी ने कैदी के साथ सेक्स किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ कार्रवाई हुई है। उसकी जान मुश्किल में फंस गई है। घटना दक्षिण-पश्चिम लंदन की जेल एचएमपी वांड्सवर्थ की है।

महिला अधिकारी का नाम लिंडा डी सूसा अब्रेउ है। 30 साल की लिंडा डी सूसा पर सार्वजनिक पद पर रहते हुए कदाचार का आरोप लगा है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जांच लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस कर रही है। वायरल वीडियो जेल के अंदर फिल्माया गया। फुटेज में महिला अधिकारी संबंध बनाने से पहले पूरी वर्दी में दिखाई दे रहीं हैं।

1851 में बनाया गया था एचएमपी वांड्सवर्थ जेल
लंदन की एचएमपी वांड्सवर्थ जेल को 1851 में बनाया गया था। इस जेल में कैदियों की भीड़भाड़ के साथ ही कई तरह की गड़बड़ी की शिकायतें भी आती रहती हैं। इस जेल में क्षमता से 163 फीसदी अधिक कैदी रखे गए हैं। यहां वर्तमान में 1500 से अधिक कैदियों को रखा गया है। वांड्सवर्थ जेल से आए दिन कैदियों के बीच हिंसा की बातें सामने आती हैं।

हाल ही में किए गए निरीक्षणों में जेल के अंदर कीड़े-मकौड़े होने और जेल कर्मियों से जुड़ी गंभीर शिकायतें सामने आईं थीं। इसके बाद जेल की स्थिति में सुधार के कोशिश शुरू की गई। मई में जेल के मुख्य निरीक्षक चार्ली टेलर ने जस्टिस सेक्रेटरी एलेक्स चाक को जेल की भयावह स्थिति और तत्काल सुधार की जरूरत बताई थी। जेल की खराब स्थिति के लिए जेल की गवर्नर केटी प्राइस को इस्तीफा देना पड़ा था।

स्कॉटलैंड यार्ड के प्रवक्ता ने जेल की महिला अधिकारी के खिलाफ चल रही जांच की पुष्टि की है। जेल सेवा के प्रतिनिधि ने बताया है कि कर्मचारियों का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाता है। वीडियो में कथित तौर पर दिखाई गई पूर्व जेल अधिकारी के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट कर दी गई है। इस मामले की जांच चल रही है इसलिए आगे जानकारी नहीं दे सकते।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घर में मिली अवैध बायोलैब, HIV इबोला वायरस-1000 चूहों से मचा हड़कंप
India-US Trade Deal: एग्री सेक्टर में मोदी सरकार ने दी कितनी खुली छूट? ट्रंप के सहयोगी से सुनें